फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News : Vaccination of people above 45 years will start in Delhi from tomorrow

दिल्ली में कल से शुरू होगा 45 साल से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण, तैयारी पूरी

Wed, 31 Mar 2021 05:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 31 Mar 2021 05:44 AM IST
सार

  • स्वास्थ्य विभाग ने पूरी की तैयारी, 38 लाख पात्र लोग
  • अभी तक 10 लाख से ज्यादा लोगों को लगाया जा चुका है टीका

विज्ञापन
Delhi News : Vaccination of people above 45 years will start in Delhi from tomorrow
कोरोना वायरस टीकाकरण - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राजधानी में कल से ( बृहस्पतिवार) से 45 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों का टीकाकरण शुरू होगा। अभी तक चले आ रहे वैक्सीनशन अभियान की तरह ही यह चरण भी चलेगा। इसको लेकर सरकार ने सभी तैयारी पूरी कर ली है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया की फिलहाल दिल्ली में स्वास्थ्य व अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मचारियों,  60 साल से अधिक उम्र के लोग और 45 साल से ज्यादा उम्र के पुरानी बीमारी से पीड़ित लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। अब 1 अप्रैल से 45 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को भी वैक्सीन लगाई जाएगी। मतदाता सूची के हिसाब से इस श्रेणी में 37 लाख 67 हजार लोग आते हैं।
विज्ञापन


 अधिकारी के मुताबिक,  अभी तक 10 लाख से ज्यादा लोगों को टिका लगाया जा चुका है।इनमे से करीब 3 लाख लोगों को ही दूसरी खुराक लग सकी है। सरकार का लक्ष्य है कि रोजाना 1 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया जाए।इसके लिए टीकाकरण केंद्र भी बढ़ाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुरू होगा सघन अभियान 

स्वच्छ भारत मिशन के तहत दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन(डीएमआरसी) की ओर से एक अप्रैल से स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जाएगा। कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए डीएमआरसी ने सभी स्टेशन परिसरों, रिहायशी क्षेत्र, दफ्तरों के अलावा मेट्रो में साफ सफाई को और बेहतर करने के लिए इस दिशा में पहल की है।

इसके दौरान मेट्रो, डिपो, लिफ्ट, कस्टमर केयर सेंटर, टिकट वेंडिंग मशीन, एस्कलेटर, एएफसी गेट, हैंडरिल, कॉनकोर्स और सुरक्षा उपकरणों सहित डीएमआरसी के दायरे में आने वाले सभी परिसरों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए सघन अभियान की शुरुआत होगी। अलग अलग क्षेत्रों में साफ सफाई की तारीखें भी तय कर ली गई हैं।

डीएमआरसी की ओर से इस अभियान के तहत निर्माण स्थलों के इर्द गिर्द भी सफाई की जाएगी ताकि कर्मियों व आसपास से गुजरने वालों को भी गंदगी के कारण किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। निर्माण मलबे को हटाने के लिए भी स्थानीय निकायों के साथ मिलकर इस कार्य को आगे बढ़ाएगा ताकि स्वच्छ माहौल में मेट्रो में यात्रियों को सफर का मौका मिल सके। 

हटाए जाएंगे पोस्टर और रेहड़ियां भी
इस अभियान के दौरान मेट्रो परिसरों के इर्द गिर्द के अतिक्रमण, पोस्टर भी हटाए जाएंगे। दिव्यांग यात्रियों की सुविधा के लिए शौचालयों की सफाई के अलावा मेट्रो परिसरों के नजदीक लगाए जाने वाले रेहड़ियों और भिखारी भी हटाए जाएंगे। दिल्ली मेट्रो में रोजाना लाखों यात्री सफर करते हैं। 2014 से स्वच्छता मिशन के तहत डीएमआरसी की ओर से स्वच्छता को प्रोत्साहित किया जा रहा है। स्वच्छता के लिहाज से दिल्ली मेट्रो का स्थान अग्रणी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed