फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi news: vaccination from today in 77 schools 

दिल्ली : टीकाकरण आज से, 77 स्कूलों को बनाया गया केंद्र

Mon, 03 May 2021 05:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 03 May 2021 05:56 AM IST
सार

दिल्ली में कोरोना टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए स्कूलों को भी नया केंद्र बनाने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
Delhi news: vaccination from today in 77 schools 
बुजुर्ग को टीका लगाती स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में कोरोना टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए स्कूलों को भी नया केंद्र बनाने का फैसला लिया है। इसके तहत 77 स्कूलों को टीकाकरण केंद्रों में तब्दील किए जाएंगें। जानकारी के अनुसार राजधानी में 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को वैक्सीन मिलने की अनुमति मिल चुकी है। बीते शनिवार को 1400 से अधिक युवाओं ने वैक्सीन लिया था। 

विज्ञापन


हालांकि वैक्सीन की डोज कम होने की वजह से अभी दिल्ली के सभी केंद्रों पर 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए ही सेवा है लेकिन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कह चुके हैं कि जल्द ही वैक्सीन की पर्याप्त खुराक मिलने के साथ ही अन्य केंद्रों पर युवाओं को अवसर मिलेगा। हालांकि प्राइवेट अस्पतालों में युवाओं के लिए टीकाकरण शुरू हो चुका है। 
विज्ञापन


दिल्ली सरकार ने पहली बार सरकारी स्कूलों को टीकाकरण में तब्दील किए जाएंगें। 18 से 44 साल तक के उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए सरकारी स्कूल में खास इंतजाम भी किए जाएंगें।  सरकार ने 77 स्कूलों की सूची भी जारी कर दी है। भीड़ बढने के मद्देनजर जिन 77 सरकारी स्कूलों को केंद्र बनाया है उन सभी स्कूलों को नजदीकी अस्पताल से जोड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूलों के अंदर टीकाकरण केंद्र इसलिए भी बनाए गए हैं ताकि अगर टीका लगवाने के लिए ज्यादा संख्या में भी लोग आ जाएं तो संक्रमण फैलने का खतरा कम हो। सेंट्रल दिल्ली में 6 स्कूल, पूर्वी दिल्ली में 3 और पश्चिमी दिल्ली में 17 स्कूलों को केंद्र बनाया है। दूसरे इलाकों में भी कई स्कूलों को अब वैक्सीन लगाने के लिए इस्तेमाल में लाया जाएगा। 


लक्ष्मी नगर में एक भी स्कूल नहीं
भाजपा विधायक अभय वर्मा ने आरोप लगाया है कि दिल्ली सरकार ने लक्ष्मी नगर क्षेत्र में एक भी स्कूल को टीकाकरण केंद्र में तब्दील नहीं किया है। सरकार ने पहले 100 स्कूलों की सूची बनाई थी जिनमें लक्ष्मी नगर के तीन स्कूल शामिल थे लेकिन उसके बाद सूची को बदल दिया और तीनों स्कूल को बाहर कर दिया। इसके लिए उन्होंने एलजी अनिल बैजल से लिखित शिकायत भी की है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed