दिल्ली : प्रगति मैदान के पास पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो इनामी बदमाश घायल
मुठभेड़ में दो इनामी बदमाश घायल।
एक पर चार लाख और दूसरे पर दो लाख रुपये का था इनाम।
बदमाशों ने एसीपी और एसआई पर चलाई गोलियां।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो इनामी बदमाश घायल हुए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार मुठभेड़ प्रगति मैदान के पास हुई। बताया जा रहा है कि एक बदमाश के सिर पर चार लाख और दूसरे के सिर पर दो लाख का इनाम था।
Delhi: Two criminals with rewards on their heads were injured during an encounter with Delhi Police Crime Branch near Pragati Maidan area. pic.twitter.com/tWedyYHs7o
विज्ञापन
— ANI (@ANI) March 25, 2021
दिल्ली पुलिस ने बताया कि तड़के करीब 4:50 बजे बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। इस दौरान अपराधियों ने एसीपी पंकज और एसआई प्रियंका के बुलेट-प्रूफ जैकेट पर गोलियां चला दीं। इसपर पुलिस टीम ने आत्मरक्षा के लिए जवाबी कार्रवाई की। घायल अपराधियों को आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि वो हत्या और डकैती के मामले में वांछित थे।
At about 4:50 am, the encounter broke out & criminals opened fire on bullet-proof jackets of ACP Pankaj & SI Priyanka (in pic). Police retaliated in self-defense. Injured criminals shifted to RML Hospital; they were wanted in MACOCA, murder & robbery cases: Delhi Police pic.twitter.com/PVUNNtVZ79
— ANI (@ANI) March 25, 2021