{"_id":"607b5cae854a474c2a0a499f","slug":"delhi-news-those-returning-from-kumbh-will-have-to-stay-quarantine","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: कुंभ से लौटने वालों को देनी होगी अपनी पूरी जानकारी, 14 दिन रहना होगा क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: कुंभ से लौटने वालों को देनी होगी अपनी पूरी जानकारी, 14 दिन रहना होगा क्वारंटीन
Sun, 18 Apr 2021 03:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 18 Apr 2021 03:39 AM IST
सार
- दिल्ली सरकार की वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी जानकारी
विज्ञापन
हरिद्वार कुंभ 2021
- फोटो : Jaysingh Rawat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरिद्वार कुंभ मेले से दिल्ली लौटने वाले सभी लोगों को दिल्ली सरकार को इसकी जानकारी देनी होगी। सरकार की वेबसाइट पर नाम पता व अन्य जानकारी अपलोड करनी होगी। साथ ही ऐसे सभी लोगों को 14 दिन के लिए अपने घर मे आइसोलेशन में रहना होगा। संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन
दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की ओर से जारी आदेश के मुताबिक जो लोग अब तक कम से लौटे हैं या कुंभ मेले में जाने वाले हैं, ऐसे सभी को दिल्ली सरकार की वेबसाइट पर उनकी जानकारी अपलोड करनी होगी। जो भी व्यक्ति इस नियम का पालन नहीं करेगा उसे 14 दिन के लिए सरकारी क्वारंटाइन में भेज दिया जाएगा। इसके अलावा उस पर महामारी अधिनियम के उल्लंघन के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस बाबत डीडीएमए ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दे दिया है।
विज्ञापन
दिल्ली में बढ़ सकती है सख्ती
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने संकेत दिए कि हालात बेहतर न होने की सूरत में दिल्ली सरकार ज्यादा सख्त कदम उठाने के लिए तैयार है। सरकार अगले तीन-चार दिनों में करीब 6000 अतिरिक्त बेड का इंतजाम भी करेगी। सीएम ने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए मजबूरी में यह वीकेंड कर्फ्यू लगाना पड़ा है।
विज्ञापन
चारों तरफ से खबर आ रही है कि लोग इसका अच्छे से पालन कर रहे हैं। अगले कुछ दिनों तक स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। केंद्र सरकार से भी उनके अस्पतालों में 50 फीसदी कोविड बेड आरक्षित करने की गुजारिश की गई है। इसके अलावा क्षमता से अधिक सैंपल उठाने और 24 घंटे में रिपोर्ट न देने वाले लैब पर भी सरकार कार्रवाई करेगी।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने शनिवार को कोरोना संक्रमण की रोकथाम और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए कई दौर की बैठकें कीं। उन्होंने दोपहर में सचिवालय में कोरोना की समीक्षा बैठक की और अधिकारियों से मौजूदा हालत की जानकारी ली। इसके बाद सभी जिलाधिकारियों से बात की और दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की भी एक सीमा होती है। दिल्ली में भी सीमित सामान्य बेड और आईसीयू बेड हैं। जिस तेजी के साथ कोरोना बढ़ रहा है तो ऑक्सीजन और आईसीयू बेड की मांग बढ़ती जा रही है। सरकार पूरी कोशिश कर रही है कि बेड को और ज्यादा से ज्यादा बढ़ाया जाए।