{"_id":"607f56ab052c070b933c99e3","slug":"delhi-news-there-may-be-rain-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम का हाल : दिल्ली में आज हो सकती है बारिश, मिलेगी गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम का हाल : दिल्ली में आज हो सकती है बारिश, मिलेगी गर्मी से राहत
Wed, 21 Apr 2021 04:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 21 Apr 2021 04:03 AM IST
सार
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि एक दिन पहले विभाग ने संभावना जताई थी कि मंगलवार को धूल भरी आंधी आ सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में मंगलवार को सुबह से शाम तक बादल छाए रहे। बुधवार को दिल्ली और आस पास के क्षेत्रों में बारिश होने की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश होने से दिल्ली वासियों को एक बार फिर गर्मी से राहत मिल सकती है। बीते दिनों आंधी-तूफान के बाद हुई हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से खासा सुकून मिला था।
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि एक दिन पहले विभाग ने संभावना जताई थी कि मंगलवार को धूल भरी आंधी आ सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। ऐसे में तापमान सामान्य रहा और लोगों को सुहावने मौसम का अहसास हुआ।
अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को भी तापमान ऐसा ही रहने की उम्मीद है। जबकि बृहस्पतिवार को आसमान साफ रहने और तापमान में एक डिग्री की वृद्धि होने की संभावना जताई जा रही है।