{"_id":"605bd590d101ce787c4ebc11","slug":"delhi-news-solar-powered-germicidal-system-will-protect-against-corona-infection","type":"story","status":"publish","title_hn":"उम्मीद : सौर ऊर्जा से चलने वाली रोगाणुनाशक प्रणाली करेगी कोरोना संक्रमण से बचाव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उम्मीद : सौर ऊर्जा से चलने वाली रोगाणुनाशक प्रणाली करेगी कोरोना संक्रमण से बचाव
Thu, 25 Mar 2021 05:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 25 Mar 2021 05:43 AM IST
सार
- जामिया मिल्लिया इस्लामिया के दो शोधकर्ताओं ने बनाया सोलर पावर्ड सेल्फ जेनरेटिंग डिसिन्फेक्शन
- शोध भारत सरकार के पेटेंट कार्यालय के अधिकारिक जर्नल में प्रकाशित, पेटेंट मिलना बाकी
विज्ञापन
solar power
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जामिया मिल्लिया इस्लामिया के शोधकर्ताओं ने दूर-दराज के इलाकों में कोविड-19 संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए सोलर पावर्ड सेल्फ जेनरेटिंग डिसिन्फेक्शन सिस्टम तैयार किया है। इसका प्रयोग बैंक, स्कूल, मॉल, मैरिज हॉल आदि में किया जा सकता है। इस आविष्कार को भारत सरकार के पेटेंट कार्यालय के आधिकारिक जर्नल में प्रकाशित किया गया है जबकि अभी पेटेंट मिलना बाकी है।
विज्ञापन
जामिया के मैकेनिकल इंजीनियरिंग के विभाग प्रमुख प्रो. मोहम्मद इमरान खान और अस्सिटेंट प्रोफेसर डॉ ओसामा खान ने संयुक्त रूप से इस सौर ऊर्जा संचालित रोगाणुनाशक प्रणाली का आविष्कार किया है।
विज्ञापन
शोधकर्ताओं के मुताबिक, इस आविष्कार का मुख्य उद्देश्य, बड़े समारोह, सार्वजनिक या दूर-दराज के इलाकों में सौर ऊर्जा से चलने वाले सेल्फ जेनरेटिंग डिसिन्फेक्शन के जरिए कोविड -19 या इसी तरह की अन्य बीमारियों को फैलने से रोकना है। दूर-दराज के इलाक़ों में जहां बिजली कटौती आम बात है, वहां यह रोगाणुनाशक आविष्कार कोविड-19 या उस जैसी अन्य बीमारियों पर क़ाबू पाने में कारगर साबित होगा।
विज्ञापन
ऐेसे करता है काम:
शोधकर्ताओं के मुताबिक, यह सौर उपकरण पीवी मॉड्यूल, चार्ज रेगुलेटर, इन्वर्टर और बैटरी सिस्टम से लैस होगा जबकि इलेक्ट्रोलाइटिक रोगाणुनाशक जनरेटर एक दूसरे के साथ जुड़े रहेंगे। इसके चैम्बर के अंदर से कीटाणुनाशक फुहार निकलेगी जो वहां से गुजांने वाले व्यक्तियों की किसी भी हानिकारक संक्रमण या बैक्टीरिया से रक्षा करेगी।
उपकरण को भीड़ वाले सभा स्थल के प्रवेश द्वार पर लगा दिया जाएगा। यह बहुत ही सरल, ईको फ्रैंडली, नॉन टॉक्सिक उपकरण है। इसमें किसी तरह की जटिलता नहीं है। इसे संचालित करने के लिए थोड़ी मात्रा में पानी की जरूरत होगी और दूसरी रोगाणुनाशक प्रणालियों की तुलना में अपने आप में समग्र और कम लागत वाली प्रणाली है।