{"_id":"60b2d20ca4cf0615e252c0f8","slug":"delhi-news-sisodia-said-vaccine-will-not-be-available-before-june-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीके पर टकराव : सिसोदिया ने कहा- 10 जून से पहले नहीं मिलेगी वैक्सीन, केंद्र की नीति पर सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीके पर टकराव : सिसोदिया ने कहा- 10 जून से पहले नहीं मिलेगी वैक्सीन, केंद्र की नीति पर सवाल
Sun, 30 May 2021 05:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 30 May 2021 05:15 AM IST
सार
- उपमुख्यमंत्री ने कहा, केंद्र सरकार 10 जून से पहले 18 से अधिक आयु वर्ग के लिए वैक्सीन नहीं करा रही उपलब्ध
- कहा कि वैक्सीन वितरण पर कुंडली मारकर बैठा है केंद्र
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैक्सीन की कमी को लेकर दिल्ली सरकार ने केंद्र पर निशाना साधा है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार के टीके की गलत वितरण नीति के कारण राज्यों को समय पर वैक्सीन नहीं मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 18 से 44 साल के लोगों के लिए वैक्सीन 10 जून से पहले उपलब्ध नहीं होगी।
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया ने कहा कि टीके की कमी के कारण 18-44 साल के लोगों को सभी सरकारी केंद्रों में वैक्सीन लगना बंद हो चुकी है। सिसोदिया ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार वैक्सीन की आपूर्ति को लेकर अड़ियल बर्ताव कर रही है। उन्होंने केंद्र को घेरते हुए सवाल किया कि कैसे निजी अस्पतालों को वैक्सीन मिल रही है, जबकि राज्यों के पास इसकी कमी है। उन्होंने कहा कि केंद्र की ओर से दिल्ली को 10 मई से 5.5 लाख वैक्सीन डोज मिलने की उम्मीद है। तब तक 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को टीका लगवाने के लिए इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
वैक्सीन वितरण पर कुंडली मारकर बैठा केंद्र
उपमुख्यमंत्री ने कहा, दिल्ली में 18-44 साल की उम्र के लोगों की आबादी 92 लाख है। इनके लिए हमको 1.84 करोड़ वैक्सीन डोज की जरूरत है। केंद्र सरकार ने हमें अप्रैल में सिर्फ 4.5 लाख डोज मुहैया कराई। मई के लिए दिल्ली को 3.67 लाख डोज दी गईं। अब जून में 5.5 लाख डोज देने को कहा है जो 10 जून से मिलनी शुरू होगी।अभी तक मांग के हिसाब से वैक्सीन की आपूर्ति नहीं की गई है। टीके के वितरण पर केंद्र कुंडली मारकर बैठा है।
विज्ञापन
वैक्सीन के लिए कोशिशें जारी, सरकार ने किया ग्लोबल टेंडर
दिल्ली सरकार की ओर से वैक्सीन की समस्या के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि सरकार ने वैक्सीन के लिए ग्लोबल टेंडर जारी कर दिया है। सरकार की कोशिश है कि जल्द से जल्द लोगों को वैक्सीन मिल सके। यह बातें उन्होंने छत्रसाल स्टेडियम में दिल्ली सरकार के नि:शुल्क ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन सेंटर की शुरुआत के मौके पर कही।
केजरीवाल ने कहा, अभी तक जितनी भी दूसरी राज्य सरकारों ने ग्लोबल टेंडर किए थे, उनके नतीजे बहुत ज्यादा उत्साहवर्धक नहीं आए हैं। हमने भी इस उम्मीद पर ग्लोबल टेंडर किया है कि अगर कोई कंपनी आएगी तो बहुत अच्छी बात है। वैक्सीन सेंटर के विषय में उन्होंने कहा कि छत्रसाल स्टेडियम में 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन की सुविधा शुरू हुई है। यहां लोगों को निशुल्क वैक्सीन लगाई जाएगी। अभी यहां फिलहाल 45 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए शुरू किया गया है। क्योंकि, 45 साल से कम उम्र के लोगों के लिए अभी हमारे पास वैक्सीन नहीं है। जैसे ही वैक्सीन आएगी वैक्सीनेशन शुरू किया जाएगा। वहां पहुंचने वाले कुछ लोगों से केजरीवाल ने बात की तो उन्होंने व्यवस्था को बेहतरीन बताया।