फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›    Delhi news: Police misbehaved during curfew case registered against couple

दिल्ली : कर्फ्यू के दौरान पुलिस से बदसलूकी, दंपती के खिलाफ मामला दर्ज

Mon, 19 Apr 2021 02:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 19 Apr 2021 02:20 AM IST
सार

  • दिल्ली गेट के पास दंपती कार में बिना मास्क के थे, पुलिसकर्मियों ने रोका
  • महिला खुद को यूपीएससी का टॉपर बताने लगी
  • परिवार के कुछ लोगों के पुलिस में होने की धोंस भी जमाई, बाद में लाया गया थाने

विज्ञापन
 Delhi news: Police misbehaved during curfew case registered against couple
पुलिस से अभद्रता... - फोटो : ANI

विस्तार

मध्य दिल्ली के दरियागंज स्थित दिल्ली गेट इलाके में वीकेंड कर्फ्यू के दौरान दंपती का पुलिसकर्मियों से बदसलूकी का वीडियो वायरल हो गया। पति के साथ बिना मास्क के घूम रही कार सवार महिला को पुलिस ने जांच के लिए रोका तो वह रौब झाड़कर पुलिसकर्मियों को बुरा कहने लगी। यहां तक उनको कम पढ़ा लिखा और खुद को यूपीएससी टॉपर बताकर डराने लगी। 

विज्ञापन


थाने से महिला स्टाफ को बुलाकर महिला को काबू कर थाने लाया गया। इस दौरान महिला ने पुलिसकर्मियों का हाथ भी झटक दिया। आरोपी महिला ने भीड़ को भी उकसाने का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस ने दंपती के खिलाफ सरकारी आदेश के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। वीडियो देखने के बाद जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मामले में और भी धाराएं जोड़ने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बदसलूकी करने वाला दंपती पटेल नगर इलाके का रहने वाला है। आरोपी शख्स की पहचान पंकज और महिला की आभा के रूप में हुई है। दोनों खुद को पति-पत्नी बता रहे थे। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे दिल्ली गेट के पास पुलिस की टीम ने जांच के लिए कार सवार दंपती को रोका। 

महिला ने कार में मास्क नहीं लगाया हुआ था। दोनों से कर्फ्यू के दौरान बाहर निकलने का कारण पूछा तो दोनों जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद महिला पुलिस जवानों से बदलसूकी पर उतर आई। किसी ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उधर पुलिस दोनों को थाने ले गई, जहां दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस उनसे पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed