फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi news: People shivered by the harsh cold in capital

दिल्ली में कड़ाके की ठंड से कांपे लोग, पारा गिरा, अब कोहरा बढ़ाएगा मुश्किलें

Fri, 15 Jan 2021 06:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 15 Jan 2021 06:42 AM IST
विज्ञापन
Delhi news: People shivered by the harsh cold in capital
आनंद विहार बस अड्डे के पास छाया कोहरा,,, - फोटो : ANI

दिल्ली में अब कुछ दिन शीत लहर और कोहरे का सितम रहेगा। राजधानी के कई इलाकों में आज सवेरे से कोहरा छाना शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिन तक दिल्ली की सड़कों पर घना कोहरा वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बनेगा। आगामी 18 तारीख के बाद से न्यूनतम तापमान के छह से सात डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। हालांकि, दिन के तापमान में कमी रहने की वजह से जनवरी की सर्दी का एहसास जारी रहेगा।

विज्ञापन


राजधानी में कल न्यूनतम तापमान 2 डिग्री पहुंचने और सर्द हवाओं ने दिल्लीवालों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। न्यूनतम तापमान में सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। इस वजह से सुबह शाम के समय गलन वाली सर्दी का एहसास महसूस किया गया। आगामी दिनों में भी शीतलहर चलने के साथ घना कोहरा मुश्किलें बढ़ाएगा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह दिल्ली- एनसीआर में घना कोहरा दर्ज किया गया। पालम में सुबह सात बजे तक दृश्यता का स्तर 100 मीटर तक दर्ज किया गया। वहीं, कोहरे की वजह से एयरपोर्ट पर रनवे नंबर 28 पर 60 व रनवे नंबर 29 पर 500 मीटर दृश्यता रही। दोपहर में भी सूरज बादलों के संग लुकाछिपी का खेल खेलता रहा। इस वजह से सर्दी का एहसास महसूस किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के अनुसार, यह जनवरी में दूसरी बार है जब न्यूनतम तापमान में अधिक गिरावट आई है। इससे पहले एक जनवरी को दिल्ली का तापमान 1.1 डिग्री
सेल्सियस दर्ज किया गया था। श्रीवास्तव के अनुसार, शुक्रवार को न्यूनतम तापमान चार से पांच डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है। इसके बाद एक बार फिर न्यूनतम  तापमान में कमी आएगी।

मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच कम दो डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य से एक कम 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली का जफरपुर इलाका 1.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा इलाका रहा। इसके अलावा लोधी रोड में 2.4, रिज इलाके में 3.6 व नजफगढ़ में 3.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।

पिछले 24 घंटे में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 100 फ़ीसदी और न्यूनतम 65 फ़ीसदी दर्ज किया गया। गौरतलब है कि बुधवार को दिल्ली की सर्दी ने पिछले 20 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ा था। वहीं, गत दिनों समूचे उत्तर भारत के शीत लहर की चपेट में बने रहने की वजह से ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।

गंभीर श्रेणी में पहुंची दिल्ली- एनसीआर की हवा
मौसमी परिस्थितियों में बदलाव होने की वजह से दिल्ली- एनसीआर की हवा भी बहुत खराब श्रेणी से गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है। बृहस्पितवार को राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 429 दर्ज किया गया।एनसीआर में शामिल केवल गुरुग्राम को छोड़कर गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद और नोएडा की हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई।


सफर के अनुसार,वेंटीलेशन इंडेक्स कम होने और तापमान में कमी होने की वजह से प्रदूषण को बढ़ने में मदद मिली है। आगामी दिनों में भी दिल्ली वासियों को दमघोंटू हवा से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। पिछले 24 घंटों में पीएम10 का स्तर 442 और पीएम 2.5 का स्तर 281 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया।

दिल्ली एनसीआर AQI
दिल्ली-429
फरीदाबाद-447
गाजियाबाद-429
ग्रेटर नोएडा-410
नोएडा-412

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed