फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi news: One accused arrested in Red Fort violence

दिल्लीः लाल किला हिंसा में एक आरोपी धरा, मामले में दूसरी गिरफ्तारी, गुनहगारों पर इनाम की घोषणा

Thu, 04 Feb 2021 02:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 04 Feb 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Delhi news: One accused arrested in Red Fort violence
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने लाल किले पर हिंसा फैलाने और फेसबुक लाइव कर रहे दिल्ली के रहने वाले धर्मेंद्र सिंह हरमन को गिरफ्तार किया है। वह अपनी कार की छत पर बैठकर लाल किले के अंदर से भीड़ को उकसा रहा था। लाल किला हिंसा में यह दूसरी गिरफ्तारी है। 

विज्ञापन


बता दें कि दिल्ली पुलिस ने लाल किले के गुनहगारों पर इनाम की घोषणा कर दी है। पंजाब के अभिनेता व सांसद सन्नी देओल के साथ दिखने वाले दीप सिद्धू समेत चार की गिरफ्तारी पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। चार अन्य आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम रखा गया है। लालकिले मामले में अभी तक 12 से ज्यादा लोगों की पहचान हुई है। लालकिले पर झंडा फहराने के ये आठ आरोपी हैं। दिल्ली पुलिस की कई यूनिटों आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही हैं।
विज्ञापन


26 जनवरी को लालकिले पर पहुंची भीड़ को भड़काने वाले अभिनेता दीप सिद्धू, गुरजोत सिंह उर्फ जोत,  गुरजन सिंह और लालकिले की प्राचीर पर किसान संगठनों का झंडा फहराने वाले जुगराज सिंह की गिरफ्तारी पर एक-एक लाख रुपये का इनाम रखा गया है। इसके अलावा इकबाल सिंह, सुखदेव सिंह, जगबीर सिंह और बूटा सिंह पर 50-50 रुपये का इनाम घोषित किया गया है। ये सभी लालकिले पर हुई हिंसा मामले में कोतवाली थाने में दर्ज की गई एफआईआर में वांछित हैं। घटना के कुछ दिन बाद ये  मामला जांच के लिए अपराध शाखा को सौंप दिया गया था। बताया जा रहा है कि सभी आठ आरोपी किसान संगठनों का झंडा फहराने के आरोपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों द्वारा राजधानी दिल्ली में 26 जनवरी के दिन ट्रैक्टर मार्च निकाला गया था। इस दौरान किसानों के कुछ जत्थे तय रूटों के नियम का उल्लंघन करते हुए सीधे दिल्ली की तरफ आ गए  थे। इतना ही नहीं किसान दिल्ली पुलिस द्वारा लगाई गई बैरिकेड्स को तोड़ते हुए सीधे लाल किले पहुंचे और वहां पर उत्पात मचाया। इसके साथ ही लाल किले पर झंडा फहरा दिया। जिसके बाद देशभर में उपद्रवियों  प्रति आक्रोश था। 


लाल किले पर झंडा फहराने के बाद देशभर का विरोध झेल रहे एक्टर दीप सिद्धू ने फेसबुक पर एक वीडियो जारी करते हुए ये स्वीकार किया था कि लाल किले पर उसी ने झंडा फहराया था। हालांकि इसके लिए उसने खुद को अकेले दोषी बताया था।  दीप सिद्धू को ट्रैक्टर रैली वाले दिन लाल किले पर वीडियो को लाइव करते हुए देखा गया था। इस दौरान लाल किले की प्रचीर पर धार्मिक झंडे को फहराया गया था। लेकिन दिल्ली पुलिस की पहचान में आठ आरोपियों को दोषी पाया है। इसके बाद फरार आठों आरोपियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने इनाम का ऐलान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed