राहत की बात : निरंकारी कोविड केयर सेंटर आज से होगा शुरू, पहुंचेगी ऑक्सीजन एक्सप्रेस
- 700 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर से सुविधा
- संत कृपालु आश्रम में 1044 बेड वाला सेंटर जल्द होगा शुरू
- दिल्ली सरकार के बुराड़ी अस्पताल के डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे मरीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे कोविड मरीजों को अब भटकने की जरूरत नहीं होगी। ना ही मरीज के तीमारदारों को लंबी-लंबी लाइन में लगकर ऑक्सीजन भरवाने की। दिल्ली सरकार ने दो धार्मिक केंद्रों को ऑक्सीजन युक्त कोविड केयर सेंटर के रूप में तैयार कर लिया है। इसमें निरंकारी संत आश्रम में एक हजार बेड वाला बिस्तर तैयार है। जिसका उद्घाटन सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल केंगे। इसी तरह बुराड़ी में ही स्थित संत कृपालु आश्रम में भी एक हजार से अधिक बेड वाला कोविड केयर सेंटर तैयार हो गया है। नत्थुपुरा स्थित कृपालु आश्रम में भी 1044 बेड की सुविधा जल्द शुरू की जाएगी।
इस सेंटर के है कई फायदें
संत निरंकारी व कृपालु आश्रम में शुरू किए जा रहे ऑक्सीजन कंसंट्रेटर वाले बेड के मरीजों के लिए राहत की बात है। यहां अगर मरीजों की तबीयत ज्यादा बिगड़ जाती है तो उन्हें समीप के ही दिल्ली सरकार के कोविड अस्पताल में भर्ती किया जाएगा। इसके लिए दोनों आश्रम में दिल्ली सरकार की तरफ से एंबुलेंस और वॉलेंटियर्स की व्यवस्था की गई है। साथ ही आश्रम के वॉलेंटियर्स भी तैनात रहेंगे। तीमारपुर के आप विधायक दलीप पांडेय पुरी व्यवस्था को कोऑडिनेट कर रहे है।
क्या है सरकार की योजना
दिल्ली सरकार की योजना है कि बुराड़ी स्थित सरकारी अस्पताल में जैसे-जैसे मरीजों की स्थिति सुधरती जाएगी यानी हाई फ्लो ऑक्सीजन की जरूरत नहीं होगी उन्हें दोनों आश्रम में शिफ्ट कर दिया जाएगा। और आश्रम में अगर किसी की तबीयत ज्यादा बिगड़ जाती है तो उन्हें बुराड़ी अस्पताल के आईसीयू या हाई फ्लो ऑक्सीजन वाले वार्ड में भर्ती किया जाएगा।
निरंकारी आश्रम में कोविड मरीजों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यहां ऑक्सीजन कंसंट्रेटर पर मरीजों को ऑक्सीजन का सपोर्ट दिया जा रहा है। जिनका ऑक्सीजन लेवल 85 से नीचे है उन्हें आश्रम में बेड उपलब्ध कराया जा रहा है। कोविड के कम लक्ष्ण वाले 100 मरीजों को भर्ती किया गया है। सोमवार से करीब 700 कंसंट्रेटर से ऑक्सीजन की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। आम आदमी पार्टी की तरफ से पंद्रह सोलह लोगों की टीम इसके लिए गठित की गई है। इसके साथ ही सविल डिफेंस और निरंकारी मंडल के सेवक मरीजों की सेवा के लिए तैनात रहेंगे। दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दिल्ली सरकार के सबसे बड़े बुराड़ी स्थित कोविड अस्पताल के डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे संक्रमित मरीज।
-मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के रिप्रजेंटिटिव व सेंटर हेड कुमार गौतम
दिल्ली पहुंची दूसरी ट्रेन, एक आज आएगी
ऑक्सीजन की कमी से जूझ रही दिल्ली को ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित करने में रेलवे ने रफ्तार तेज कर दिया है। तुगलकाबाद कंटेनर डिपो में जहां दूसरी ऑक्सीजन ट्रेन रविवार पहुंची तो वहीं एक अन्य ट्रेन रास्ते में है जो सोमवार को ऑक्सीजन लेकर पहुंच जाएगी। इससे दिल्ली के मरीजों को कफी राहत मिलेगी।
कोविड मरीजों के लिए ऑक्सिजन पहुंचाने की गति को तेज कर दिया गया है। रविवार को ऑक्सीजन एक्सप्रेस छह क्रायोजेनिक लफिक्विड ऑक्सीजन कंटेनर में भरकर 120.18 मीट्रिक टन ऑक्सीजन पहुंच गई है। रेल मंत्री पियूष गोयल ने ट्वीट कर कहा कि दुर्गापुर से चली ऑक्सीजन देश्श् की राजधानी दिल्ली पहुंच गई है। भारतीय रेल कोरोना रोगियों की जीवन रक्षा के लिए महत्वपूर्ण ऑक्सीजन की आपूर्ति कर रहा है। इस महामारी से लड़ाई में विभिन्न राज्यों को रेलवे अपना सहयोग दे रही है।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली को ऑक्सीजन एक्सप्रेस से दूसरी बार राहत मिली है। तीसरी ऑक्सीजन ट्रेन ओडिसा केअंगुल से 30.86 मीट्रिक टन ऑक्सीजन लेकर चल चुकी है। सोमवार तक यह ट्रेन भी दिल्ली पहुंच जाएगी।
भारतीय रेलवे अभी तक 1094 मीट्रिक टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति विभिन्न राज्यों में कर चुका है। इसमें महाराष्ट्र में 174 मीट्रिक टन, उत्तर प्रदेश में 430.51 मीट्रिक टन, मध्यप्रदेश में 156.96 मीट्रिक टन, दिल्ली में 190 मीट्रिक टन, हरियाणा में 79 मीट्रिक टन और तेलंगाना में 63.6 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की सप्लाई की गई है।