{"_id":"605fd1d16ca3da3f3400fde9","slug":"delhi-news-new-technology-will-prevent-dust-from-flying-in-the-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिणी दिल्ली नगर निगम : खुले में धूल उड़ने से रोकेगी नई तकनीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दक्षिणी दिल्ली नगर निगम : खुले में धूल उड़ने से रोकेगी नई तकनीक
Sun, 28 Mar 2021 06:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 28 Mar 2021 06:16 AM IST
सार
- दक्षिणी निगम ने सॉयल बांड नवाचार को अपनाया
- दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की महापौर अनामिका ने बताया कि यह तकनीक पर्यावरण अनुकूल है
विज्ञापन
सड़कों पर उड़ती धूल...
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने खुले में उड़ती धूल से फैल रहे प्रदूषण को रोकने के लिए नई कवायद की है। इसके तहत सॉयल बांड नाम के एक नवाचार को अपनाया गया है। यह मिट्टी पर अपनी पकड़ बना लेता है और धूल मिट्टी को हवा में उड़ने से रोकता है। इसकी शुरुआत दक्षिण निगम के हरि नगर वार्ड से की गई है।
विज्ञापन
दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की महापौर अनामिका ने बताया कि निगम ने पहली बार नवाचार तकनीक को अपनाया है। यह मिट्टी पर छिड़कने पर उसके पर एक सतह बना लेता है। इसके बाद धूल मिट्टी नहीं उड़ती है। यह इतना मजबूत होता है कि पानी पड़ने या बारिश के बाद भी अपनी पकड़ को बनाए रखता है। इसके इस्तेमाल करने की मात्रा पर इसके परिणाम निर्भर करते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कम मात्रा में इस्तेमाल करने से यह मिट्टी पर एक त्रिआयामी परत जमा लेता है। इसकी सहायता से मिट्टी के कटाव एवं धूल को उड़ने से रोका जा सकता है। वहीं, यदि इसके छिड़काव को अधिक मात्रा में इस्तेमाल किया जाए तो यह सीमेंट जैसी परत भी बना लेता है। इसका इस्तेमाल लैंडफिल साइट पर भी किया जा सकता है, जो हानिकारक पदार्थों को फैलने से रोकने में कारगर साबित हो सकता है।
विज्ञापन
महापौर ने बताया कि पर्यावरण अनुकूल के हिसाब से यह सबसे सस्ती तकनीक है। इससे प्रदूषण से निपटने में दक्षिण दिल्ली नगर निगम को सहायता मिलेगी और आने वाले दिनों में इसे सभी जोन में इस्तेमाल किया जाएगा।