फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi news: Farmers reached the Ghazipur border with the soil of their fields in 25 kalash

25 कलश में अपने खेत की मिट्टी लेकर गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे किसान, समर्थन का एलान

Mon, 18 Jan 2021 05:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली/ साहिबाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली/ साहिबाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 18 Jan 2021 05:12 AM IST
विज्ञापन
Delhi news: Farmers reached the Ghazipur border with the soil of their fields in 25 kalash
गाजीपुर बॉर्डर पर माटी संकल्प मार्च निकालते किसान... - फोटो : amar ujala

केंद्र के नए कृषि कानूनों के विरोध में 53 दिनों से किसान आंदोलन कर रहे हैं। अन्नदाताओं को समर्थन देने के लिए शनिवार को बहुजन किसान मोर्चा के हजारों किसान तिरंगा यात्रा निकालकर गाजीपुर बॉर्डर पहुचे। यहां वह 25 कलश में अपने खेतों की मिट्टी भी साथ लेकर आए। मोर्चा के किसानों का कहना है कि कानूनों की वापसी तक वह यहां टिके रहेंगे।

विज्ञापन


गाजीपुर बॉर्डर पर रविवार को जन सैलाव नजर आया। बहुजन किसान मोर्चा के करीब 3 हजार सदस्य हाथ में तिरंगा लेकर यहां पहुंचे। इस दौरान उन्होंने किसानों के समर्थन में लगातार नारे लगाए और सरकार से कानून वापस लेने की मांग कि। यह सभी लोग अपने साथ 25 कलश में दिल्ली,एनसीआर, और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों की मिट्टी लेकर यहां आए थे। मंच के पास जब यह लोग पहुंचे तो वहां काफी भीड़ हो गई।
विज्ञापन


वॉलंटियर्स ने आकर भीड़ को संभाला और मंच के पास सारी व्यवस्था का प्रबंधन किया। एक विशाल जन सभा में मोर्चा के सदस्यों ने किसानों को संबोधित किया और एक-एक करके सभी 25 कलश संयुक्त किसान कमेटी के सदस्य बलजिंदर सिंह मान को सौंपे। मान ने कहा कि बहुजन समाज के किसानों के यहां आने से उनके आंदोलन को काफी समर्थन मिला है। आंदोलन में अब सभी धर्म और संप्रदाय के लोग आ रहे हैं। इससे देश की एकता का पता चलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बहुजन किसान मोर्चा के सदस्य कवलजीत कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार के नए कानूनों से किसान और मजदूर दोनों को ही परेशानी होगी। वह भी एक किसान हैं और उनकी समस्याओं को समझते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी कई साथी ऐसे भी हैं, जो मजदूर हैं। यह लड़ाई किसान और मजदूर दोनों की है। इसलिए जब तक कानून वापस नहीं हो जाते। उनके सभी साथी यहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार वह कलश लेकर आएं है। आने वाले दिनों मे अपने क्षेत्र की अन्य चीजें भी यहां लाकर किसानों का समर्थन करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed