फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi news: elder people will get corona vaccine from tomorrow

बुजुर्गों और गंभीर रोगियों को आज से लगेगा कोरोना का टीका, इस तरह होगा पंजीकरण

Mon, 01 Mar 2021 12:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अभिषेक पांचाल, नई दिल्ली
अभिषेक पांचाल, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 01 Mar 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Delhi news: elder people will get corona vaccine from tomorrow
कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई

राजधानी में आज से बुजुर्ग लोगों का टीकाकरण शुरू हो रहा है। टीका लेने के लिए फोन पर को- विन एप के माध्यम से पंजीकरण कराना होगा। एक फ़ोन नंबर के जरिये ही 4 लोग रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। इससे उन लोगों को कोई समस्या नहीं होगी, जो स्मार्ट फोन का प्रयोग नहीं करते हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के सभी 11 जिलों में 1 मार्च से 60 साल से अधिक उम्र के लोग, और 45 साल से ज्यादा उम्र के लोग, जो किसी बीमारी से पीड़ित है, उनको कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी। को-विन और आरोग्य सेतु एप पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग लोगों की एक बड़ी आबादी स्मार्ट फ़ोन का प्रयोग नहीं करती है।
विज्ञापन


ऐसे मे उनकी सुविधा के लिए घर का कोई भी सदस्य अपने फ़ोन नंबर से पंजीकरण कर सकता है। एक मोबाइल फोन से चार अपॉइंटमेंट लिए जा सकते हैं। लेकिन चारों के पहचान पत्र अलग होने चाहिए। पंजीकरण करते  समय भरी गई जानकारी को बदलने करने की सुविधा भी होगी, लेकिन एक बार व्यक्ति को पहला डोज लग जाएगा, तो इसके बाद इसमें संशोधन नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीकाकरण केंद्र पर जाकर भी करा सकेंगे पंजीकरण
कोविड टास्क फोर्स की सदस्य डॉक्टर सुनीला गर्ग ने बताया कि जो लोग फोन के माध्यम से पंजीकरण नहीं करा सकते। वह सीधा टीकाकरण केंद्र पर आकर वैक्सीन लगवा सकेंगे। लोगों को उनके साथ एक पहचान पत्र जैसे, आधार कार्ड , वोटर आईडी कार्ड और साथ में एक फोटो लेकर केंद्र पर आना होगा। केंद्र पर उपलब्ध सूची से जानकारी के मिलान के बाद उन्हें टीका लगा दिया जाएगा। इस दौरान उन सभी नियमों का पालन होगा, जो अभी तक के टीकाकरण अभियान में हुआ है। 


उन्होंने बताया की शनिवार को कई केंद्रों पर को-विन एप 2.0  का ट्रायल हुआ। इस दौरान जो भी तकनीकी खामियां आयीं, उन्हें ठीक किया गया। डॉक्टर के मुताबिक, 1 मार्च को 10 से 11.30 बजे तक कुछ चुनिंदा वैक्सीन केंद्रों पर एप लॉन्च होगा। इसके बाद लोग पंजीकरण करा सकेंगे। कुछ साइटों पर ऑनलाइन अपॉइंटमेंट भी शुरू होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed