फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi news: Do not close the windows and doors due to fear of corona

#LadengeCoronaSe: कोरोना के डर से बंद न करें खिड़की-दरवाजे, डॉक्टरों ने दी यह सलाह

Fri, 30 Apr 2021 10:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 30 Apr 2021 10:00 AM IST
सार

  • डॉक्टरों ने कहा, घर में हवा का आवागमन होगा तो संक्रमण का खतरा कम
  • वायरस से बचने के लिए इस समय अधिक सावधानी बरतने की जरूरत

विज्ञापन
Delhi news: Do not close the windows and doors due to fear of corona
demo pic... - फोटो : window

विस्तार

कोरोना संक्रमण के कारण लोगों में दहशत है। वह अलग-अलग तरीकों से खुद का बचाव कर रहे हैं। लोग अब घर के खिड़की-दरवाजे बंद करके और घर में भी मास्क लगाकर रह रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि संक्रमण से बचाव करने के लिए कुछ अलग करने की जरूरत नहीं है। 

विज्ञापन


जरूरी है कि बाहर जाते समय मास्क लगाए और शारीरिक दूरी का पालन करते रहें। साथ ही, घर का जो सदस्य बाहर जा रहा है वह घर पर भी मास्क लगाकर रखेगा तो इससे अन्य लोगों में संक्रमण का खतरा कम रहेगा। दूसरी तरफ घर को पूरी तरह पैक करना ठीक नहीं है। इसकी जगह घर को हवादार बनाने के लिए खिड़की-दरवाजे खुले रखें।
विज्ञापन


डॉक्टरों का कहना है कि यदि घर में कोई कोरोना संक्रमित है तब तो मास्क पहनना ही है, लेकिन अगर नहीं भी है और आप घनी आबादी वाले इलाके में या ऊंची इमारत में रहते हैं तो मास्क लगाकर घर पर रह सकें तो अच्छा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एम्स के डॉक्टर विक्रम बताते हैं कि अगर कोई व्यक्ति घर से बाहर जा रहा है तो वो बाहर से संक्रमण ला सकता है, हो सकता है वो खुद बिना लक्षण वाला हो और घर के बाकी बड़े लोगों को संक्रमित कर दें। इसलिए जरूरी है कि घर पर रहने वाले अन्य लोग मास्क लगाए और खुद का बचाव रखें। हालांकि, अगर घर में दो या तीन सदस्य ही हैं और सभी अलग-अलग कमरों में रहते हैं तो मास्क लगाने की जरूरत नहीं है।

घर में मास्क लगाने की सलाह मिलने पर ये कई लोगों के दिमाग में आ रहा है कि वायरस हवा में और खिड़कियों और वेंटिलेशन की जगह से आकर उन्हें संक्रमित कर सकता है। इस  सवाल के जवाब में वरिष्ठ चिकित्सक कमलजीत सिंह कैंथ बताते हैं कि हवा का वेंटिलेशन जरूरी है। अगर संक्रमित व्यक्ति के कारण संक्रमण के अणु घर में हैं और कुछ अन्य व्यक्ति संक्रमित व्यक्ति के साथ एकदम बंद कमरे में हैं तो वे अणु वक्त के साथ और बनेंगे। इसलिए वेंटिलेशन जरूरी है।


डॉक्टर कमलजीत के मुताबिक, दिन में कम से कम दो बार घर के खिड़की और दरवाजे जरूर खोलने चाहिए। जो लोग घर में पूरी तरह बंद रहेंगे उनके संक्रमित होने का खतरा ज्यादा है। इस समय ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है। संक्रमण से बचाव के लिए मास्क लगाएं। शारीरिक दूरी का पालन करें और हाथा धोते रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed