{"_id":"61033ead1c9e5214aa1a4516","slug":"delhi-news-dead-body-of-young-man-and-girl-found-in-a-flat-in-rohini","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहिणी के एक फ्लैट में मिली युवक और युवती की लाश, पड़ताल में जुटी पुलिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहिणी के एक फ्लैट में मिली युवक और युवती की लाश, पड़ताल में जुटी पुलिस
Fri, 30 Jul 2021 05:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 30 Jul 2021 05:20 AM IST
सार
- युवक के हाथ में बंधा था बिजली का तार, जिसमें करंट का प्रवाह हो रहा था, पास ही युवती का शव पड़ा था
- पुलिस युवक-युवती के बारे में जानकारी हासिल कर जांच में जुटी, कुछ दिन पहले ही फ्लैट में रहने आए थे दोनों
विज्ञापन
demo pic....
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहिणी इलाके के एक फ्लैट में बृहस्पतिवार को एक युवक और युवती संदिग्ध हालत में मृत मिले। शव सड़ी गली अवस्था में हैं। पड़ोसियों ने कमरे से बदबू आने पर घटना की जानकारी पुलिस को दी। युवक के हाथ में बिजली का तार बंधा था, जिससे आशंका जताई जा रही है कि युवक ने खुदकुशी की है। युवती की मौत के कारणों के बारे में पुलिस अभी खुलासा नहीं कर रही है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसका खुलासा हो पाएगा। शाहबाद डेयरी थाना पुलिस मृतकों के परिवार वालों को घटना की जानकारी देकर इनके बारे में जानकारी हासिल करना शुरू की है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक युवक की शिनाख्त नवीन कुमार झा(28) और युवती का नाम खुशबू(24) है। बृहस्पतिवार को पुलिस को सूचना मिली कि रोहिणी सेक्टर 34 पॉकेट तीन स्थित एक फ्लैट से तेज बदबू आ रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज देने पर अंदर से कोई हरकत नहीं हो रहा था। पुलिस ने दमकल विभाग को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा को तोड़ा। दरवाजा के पास ही नवीन का शव पड़ा था और पास ही युवती का भी शव था। पुलिस के मुताबिक शव करीब पांच छह दिन पुराना है। पुलिस ने देखा कि नवीन के हाथ में बिजली का तार बंधा है और तार का प्लग सॉकेट में लगा हुआ है। जिसमें लगातार करंट आ रहा था। पुलिस ने बिजली को बंद करवाकर शवों को अपने कब्जे में किया।
जांच में पता चला कि दोनों मूलत: बिहार के रहने वाले हैं। नवीन कोई काम नहीं करता था जबकि खुशबू म्यूजिक टीचर थी। आस पास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि दोनों कुछ दिन पहले ही यहां आकर रहने लगे थे। शुरूआती जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि नवीन मानसिक रूप से परेशान था और उसका इलाज चल रहा था। इन दोनों के बीच क्या संबंध थे अभी तक खुलासा नहीं हुआ है।
पुलिस का कहना है कि नवीन ने खुदकुशी की है या फिर उसके साथ कोई अनहोनी हुई है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा। वहीं आशंका है कि नवीन को बचाने के दौरान करंट लगने से खुशबू की मौत हुई है। पुलिस ने दोनों के परिवार वालों को घटना की जानकारी दे दी है और मामले की छानबीन में जुटी है।