फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi news: cultural program held for the first time in the country with 3D technology

आभासी मंच पर : देश में पहली बार थ्री-डी तकनीक से हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम रोंदेवू

Fri, 23 Apr 2021 06:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 23 Apr 2021 06:18 AM IST
सार

  • आईआईटी दिल्ली का चार दिवसीय रोंदेवू आयोजित
  • अमर उजाला रहा मीडिया पार्टनर
  • 3-डी डिजिटल प्लेटफार्म पर हुआ सांस्कृतिक सांस्कृतिक महोत्सव
  • बड़ी संख्या में विश्वविद्यालयों व कॉलेजों ने लिया हिस्सा

विज्ञापन
Delhi news: cultural program held for the first time in the country with 3D technology
कार्यक्रम में विशाल डडलानी... - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूं तो कोरोना वैश्विक महामारी ने सभी आयोजनों को स्थगित कर दिया किन्तु फिर भी लोग इससे निपटने के नए नए मार्ग ढूंढ़ रहे हैं। पढाई से लेकर काम तक, सब कुछ ऑनलाइन होना अब सामान्य हो गया है। इसी बीच कॉलेज के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी ऑनलाइन करवाए जा रहे हैं। वैश्विक महामारी कोविड-19 संक्रमण की आपदा के बीच आईआईटी दिल्ली द्वारा देश में पहली बार 3-डी डिजिटल प्लेटफार्म पर सांस्कृतिक फेस्ट आयोजित किया गया। आईआईटी दिल्ली के बी-टेक के छात्रों ने 18 अप्रैल 2021 से लेकर 21 अप्रैल 2021 तक अपने चार दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम, रोंदेवू का आयोजन किया। 

विज्ञापन


इस कार्यक्रम में भारी संख्या में विभिन्न विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अपनी कला का प्रदर्शन करने हेतु और छात्रों के मनोरंजन के लिए देश-विदेश के गायक, बैंड्स और गिटारिस्ट भी इस आयोजन का हिस्सा बने। इस वर्चुअली आयोजित कार्यक्रम में अमर उजाला ने मीडिया पार्टनर की भूमिका निभाई।
विज्ञापन


कार्यक्रम के लिए थ्री-डी डिजिटल प्लेटफार्म को एक्सपोरियम कंपनी द्वारा अपनी तकनीक से बनाया गया। हालांकि कलाकार, दर्शक और आयोजक सभी अपने-अपने घरों पर ही थे, किन्तु तकनीक की सहायता से ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो सभी डोगरा हॉल में बैठे हैं, कलाकार प्रत्यक्ष रूप में अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं और दर्शक डोगरा हॉल से कार्यक्रम का लुत्फ़ उठा रहे हों। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईआईटी दिल्ली के बीटेक प्रोग्राम के रेडजवस ग्रुप के सदस्य और आयोजक जिनय शाह ने बताया कि 18 से 21 अप्रैल तक आईआईटी दिल्ली का 45वाँ सांस्कृतिक फेस्ट रोंदेवू वर्चुअली आयोजित हुआ। फेस्ट के टॉप शो में महिंद्रा रेसिंग कंपनी के सीईओ दिलबाग गिल और यूट्यूब के टीवीएफ शो, जोकि यूपीएससी की तैयारी पर आधारित शो है जिसे एक करोड़ से अधिक लोगों ने देखा है, उसकी पूरी टीम भी आयी थी। 

चार दिवसीय फेस्ट में सुबह डांस, ड्रामा, कवि सम्मेलन, काव्य पाठ, परिचर्चा, वर्कशॉप, वाद-विवाद आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया तो शाम के समय प्रोनाइट्स (कोंसेरट्स) का आयोजन कराया गया। इसमें इंटरनेशनल शो के तहत इंडोनेशिया से विश्व प्रसिद्ध अलेक्जेंडर जोसेफिन ने अपनी गिटार कला का बखूबी प्रदर्शन करके छात्रों का मनोरजन कराया। पाकिस्तान के अली ताहिर ने अपने बैंड के साथ मिलकर एक अत्यंत मनोहर परफॉर्मेंस दी।

इस विशिष्ट और अभूतपूर्व महोत्सव के आयोजन के पीछे आईआईटी दिल्ली के बी-टेक छात्रों की एक बड़ी विशाल समिति का हाथ था जिसमें कई सदस्य थे जिनमें मुख्य सदस्य जिनय शाह, कमल जैन, अपार मुदगल, अनूप गोपाल सिंह, नील पटेल आदि थे। आयोजन समिति के कठिन परिश्रम और निरंतर प्रयासों से यह चार दिवसीय भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और दर्शक बहु आनंद के पात्र बने।


गीत और कविता सुनकर झूमे दर्शक...
स्पेक्टेल एंटरटेनमेंट की मदद से बॉलीवुड के गायक विकास डडलानी की पहली ऑनलाइन कॉलेज फेस्ट परफॉर्मेंस में दर्शक झूम उठे। युवा गायक अनुव जैन के अत्यंत सुन्दर गायन को देखकर श्रोतागण के मन में प्रसन्नता की लेहेन दौड़ गयी। इनके अलावा एक कवी सम्मलेन आयोजित हुआ जिसमे अरुण जैमिनी और मुमताज नसीम जैसे कवियों ने अपनी कविताओं और गज़लों से श्रोताओं के दिलों को छू लिया। अनइरेज पोएट्री द्वारा आयोजित एक अन्य काव्य कार्यक्रम में याह्य बूतवाला और सैनी राज जैसे कवियों ने लोगों का दिल जीत लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed