फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi news: covaxin out of stock in Delhi 125 vaccination centers may be closed

दिल्ली में कोवैक्सिन का स्टॉक ख़त्म, बंद हुए सौ से ज्यादा सेंटर, कोवीशील्ड का नौ दिन का स्टॉक

Thu, 13 May 2021 12:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क/डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क/डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 13 May 2021 12:52 AM IST
सार

  • केंद्र और दिल्ली के बीच बढ़ा टकराव, वैक्सीन पर राजनीति गरमाई, दिल्ली सरकार के केन्द्रों के पास केवल नौ दिन का स्टॉक बचा  

विज्ञापन
Delhi news: covaxin out of stock in Delhi 125 vaccination centers may be closed
कोवाक्सिन... - फोटो : पीटीआई

विस्तार

विज्ञापन

दिल्ली में कोवैक्सीन का स्टॉक ख़त्म हो गया है। इसके कारण दिल्ली के सौ से ज्यादा वैक्सीन केंद्र बंद करने पड़े हैं। इसके कारण 18 से 44 वर्ष तक के लोगों का कोवैक्सिन के माध्यम से होने वाला वैक्सीनेशन बंद कर दिया गया है। दिल्ली सरकार ने पहली बार वैक्सीन स्टॉक को लेकर विस्तृत आंकड़े जारी किए हैं। इससे पहले सरकार हर दिन हेल्थ बुलेटिन में कुल टीकाकरण के आंकड़े ही सार्वजनिक कर रही थी। 

हालांकि, इसी बीच दिल्ली को कोवीशील्ड की 2,67,690 डोज मिली हैं जो अगले 9 दिन वैक्सीन देने के लिए काम आएगा। वैक्सीन की कमी के कारण दिल्ली सरकार के इस इरादे पर पानी फिरता दिख रहा है जिसमें उसने तीन महीने के अंदर पूरी दिल्ली को वैक्सीन देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक़ हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंटलाइन वर्कर और 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए कोवैक्सीन का केवल 4 दिन का और कोवीशील्ड का केवल 3 दिन का स्टॉक बचा हुआ है। दिल्ली सरकार हर दिन 3 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने की कोशिश कर रही है और इस क्षमता तक पहुंच रही है, लेकिन वैक्सीन का स्टॉक कम होने से इस लक्ष्य को हासिल करना मुश्किल हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आप विधायक आतिशी ने बुधवार को वैक्सीन बुलेटिन जारी करते हुए कहा कि मंगलवार शाम को कोवीशील्ड की 2,67,690 डोज मिली हैं। अब दिल्ली में कोवीशील्ड वैक्सीन का 9 दिन का स्टॉक उपलब्ध है। दिल्ली में 11 मई को 1,28,800 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। जिसमें से 83,829 लोगों को पहली डोज लगाई गई है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली एक ऐसा शहर है जिसने पिछले डेढ़ साल में कोरोना महामारी का कहर सबसे ज्यादा झेला है। हम उम्मीद करते हैं कि केंद्र सरकार कोवैक्सीन और कोवीशील्ड दोनों की वैक्सीन उपलब्ध करवाएगी।

कोविशील्ड का स्टॉक भी तीन दिन का ही बचा
दिल्ली में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के लिए कोवाक्सिन का स्टॉक मंगलवार शाम खत्म हो गया है। ऐसे में करीब 125 टीकाकरण केंद्रों को बंद करना पड़ेगा। दूसरी तरफ, इसी आयु वर्ग के लिए कोविशील्ड का स्टॉक भी तीन दिन का ही बचा है। इस बीच केंद्र सरकार पर्याप्त वैक्सीन मुहैया नहीं कराती है तो टीकाकरण अभियान रोकने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा। हालांकि सरकार को उम्मीद है कि कोविशील्ड की 2.67 लाख डोज दिल्ली को मिलनी है। 

दूसरी तरफ, 18 से 44 वर्ष तक के लोगों के वैक्सीनेशन के लिए दिल्ली को अभी तक 5.50 लाख डोज मिली है। इनमें कोवाक्सिन की 1.50 लाख और कोविशील्ड की 4 लाख डोज शामिल हैं। सोमवार शाम तक 3.30 लाख वैक्सीन लगा दी गई थी। हेल्थ केयर , फ्रंटलाइन वर्कर और 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए कोवाक्सिन का 5 दिन और कोविशील्ड का 4 दिन का स्टॉक उपलब्ध है। जबकि 18 से 44 उम्र तक के लोगों के लिए कोवाक्सिन का स्टॉक खत्म हो गया है। उन्होंने कहा अगर 2,67,690 डोज मिल जाती है तो 18 से 44 वर्ष तक के युवाओं का वैक्सीनेशन कार्यक्रम 6 दिन के लिए और चला सकते हैं।


वैक्सीन स्टेडियम व खुले स्थान पर लगाने पर विचार का निर्देेश
हाईकोर्ट ने केंद्र व दिल्ली सरकार को वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया को स्टेडियम सहित अन्य खुले स्थान पर शुरू करने पर विचार करने का निर्देश दिया है। अदालत ने कहा कि इस पर  निर्णय जल्द से जल्द तय नीति के अनुसार लिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed