फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi news: Corona virus has been very less effective on those who have been vaccinated

राहत की बात : टीका लगवा चुके लोगों पर कोरोना का वायरस बेदम, खतरा हुआ कम

Wed, 21 Apr 2021 04:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अभिषेक पांचाल, नई दिल्ली
अभिषेक पांचाल, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 21 Apr 2021 04:59 AM IST
सार

  • वैक्सीन के बाद संक्रमित हुए लोगों में कोरोना के बेहद हल्के लक्षण
  • विशेषज्ञों ने कहा टीका लगने के बाद मौत का नहीं है खतरा, संक्रमित हुए भी तो सिर्फ हल्के लक्षण होंगे

विज्ञापन
Delhi news: Corona virus has been very less effective on those who have been vaccinated
टीका लगवाती एक महिला... - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोरोना टीका लगवा चुके कुछ लोगों में संक्रमण के मामले सामने आ रहे रहैं,हालांकि ऐसे ज्यादातर लोगों को अस्पतालों में भर्ती होने की जरुरत नहीं पड़ रही है। इन लोगों पर वायरस का कोई खास प्रभाव नहीं देखा जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि वैक्सीन के प्रभाव से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता अधिक रहती है। इससे उनमें अन्य मरीजों की अपेक्षा कम लक्षण हैं, और वह जल्दी स्वस्थ हो रहे हैं।

विज्ञापन


दिल्ली ऐसे लोग भी संक्रमित हो रहे हैं जो अपनी कोरोना टीके की दो डोज या सिगल डोज लगवा चुके हैं। लेकिन इसमें फर्क यह है कि बिना टीका लगवाने वाले संक्रमितों को जंग ज्यादा लड़नी पड़ती है। ज्यादा दिनों तक उपचार के बाद वह स्वस्थ हो रहे हैं। जबकि जो कोरोना वैक्सीन की एक या दो डोज लगवा चुके हैं वह अन्य संक्रमितों की अपेक्षा जल्दी ठीक हो रहे हैं। 
विज्ञापन


रोहिणी की रहने वाली रंजना बताती है कि वह एक माह पहले वैक्सीन की दोनों खुराक ले चुकी थी, लेकिन कुछ दिन बाद ही वह संक्रमित हो गई। उन्हें मधुमेह ही बीमारी भी थी, ऐसे में कोरोना से संक्रमण उनके लिए घातक साबित हो सकता था, चूंकि उन्होंने पूर्ण टीकाकरण कराया लिया था। इसके चलते संक्रमित होने के बावजूद भी उनकी हालात ज्यादा गंभीर नहीं हुई और  वह कुछ समय बाद स्वस्थ हो गई।      
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ये वैक्सीन का असर था कि वह गंभीर रूप से कोरोना संक्रमित नहीं हुई।  इसलिए वैक्सीन जरूर लगवाएं। उसके बाद भी कोरोना आपको हो सकता है, लेकिन वो ख़तरनाक नहीं होगा।  वैक्सीन के बाद भी मास्क लगाए, दो ग़ज की दूरी बनाए रखें और बार बार हाथ जरूर धोएं। 

दोनों डोज लेने वाले  स्वास्थ्यकर्मियों को हुआ हल्का असर
कुछ दिन पहले दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल के कई डॉक्टर कोरोना से संक्रमित हो गए थे। इनमें से अधिकतर ने टीके कि दोनों डोज लगवा ली थी। ऐसे में इनमें कोरोना संक्रमण का असर ज्यादा नहीं हुआ है। हल्का गले में दर्द व मामूली बुखार आदि के ही लक्षण प्रकट हुए हैं। उनकी रिपोर्ट कुछ दिन के अंदर निगेटिव भी आ गई है।

इसी प्रकार दिल्ली के आकाश अस्पताल में भी ऐसे कुछ मामले आए थे। जहां टीके की दोनो खुराक लगने के बाद लोग संक्रमित पाए गए थे, हालांकि इन सभी मरीजों में संक्रमण के बेहद हल्क लक्षण दिखाई दिए थे। 

क्या कहते हैं विशेषज्ञ
सफदरजंग अस्पताल के कम्युनिटी मेडिसन विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर जुगल किशोर बतात है कि वैक्सीन के विषय में पहले ही कहा गया था कि जरूरी नहीं कि इसको लगने के बाद लोग संक्रमित नहीं होंगे, लेकिन यह है कि पूर्ण टीकाकरण के बाद जो लोग संक्रमित हो भी रहे हैं, उनमें कोरोना के बेहद हल्के लक्षण हैं।  


सीधे तौर पर माना जाए तो वैक्सीन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है। इससे संक्रमण का असर कम रहता है। अभी तक ऐसे मरीज सामने नहीं आए हैं। जो वैक्सीन लगवा चुके हैं। और उनकी स्थिति गंभीर व अतिगंभीर बनी हो।इसलिए जरूरू है कि अधिक से अधिक संख्या में लोग टीकाकरण कराएं। साथ ही वैक्सीन लगवाने के बाद भी सभी जरूरी सावधानी बरतें।

टीकाकरण के आंकड़े
कुल वैक्सीनेशन- 2614006
पहली डोज- 2155085
दूसरी खुराक- 458921

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed