फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News : Brother saved sister's life by donating kidney

रक्षाबंधन : रस्म से पहले निभाया फर्ज, छोटे भाई ने किडनी देकर बहन को दिया जीवनदान

Sat, 21 Aug 2021 06:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 21 Aug 2021 06:04 AM IST
सार

  • पिछले पांच साल से रिया का चल रहा था डायलिसिस
  • हालात गंभीर होने पर प्रत्यारोपण की थी जरूरत
  • दिल्ली के एक निजी अस्पताल में हुई थी भर्ती

विज्ञापन
Delhi News : Brother saved sister's life by donating kidney
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

31 वर्षीय रिया का पिछले पांच साल से डायलिसिस चल रहा था। बीते दिनों उसकी किडनी फेल हो गई थी। ऐसे में तुरंत प्रत्यारोपण की जरूरत थी, लेकिन कोई अंगदाता नहीं मिलने से मरीज की परेशानी बढ़ रही थी। ऐसे में उसके भाई ने अपना फर्ज निभाते हुए किडनी दान कर दी। 

विज्ञापन


 डॉक्टरों का कहना है कि रिया को न केवल एक नई जिंदगी मिली बल्कि अब वह पूरी तरह से सामान्य जीवन जी सकती है। हरियाणा के रोहतक की रहने वाली रिया  पिछले माह दिल्ली के आकाश अस्पताल में भर्ती हुई थी। यहां सप्ताह में तीन बार डायलिसिस किया गया और बाद में उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ। 
विज्ञापन


अस्पताल के नेफ्रोलाजी विभाग के निदेशक डॉ विक्रम कालरा ने बताया कि मरीज के पति किडनी दान करना चाहते थे, लेकिन उनका ब्लड ग्रुप मरीज के साथ मेल नहीं खाता था। इसके बाद उनके भाई की जांच की गई, जिसमें  ब्लड ग्रुप मैच हो गया और पांच घंटे की लंबी सर्जरी में ट्रांसप्लांट पूरा किया। यह एक चुनौतीपूर्ण सर्जरी थी क्योंकि मरीज का दिल अपनी क्षमता का 25% ही पंप कर रहा था। इससे फेफड़ों में अतिरिक्त द्रव का इकठ्ठा होने का ख़तरा बन रहा था, हालांकि प्रत्यारोपण सफल रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मरीज के शरीर ने ट्रांसप्लांट किए गए अंग को अच्छी तरह से स्वीकार किया और ट्रांसप्लांटेशन के बाद उनके हार्ट की कार्यक्षमता में सुधार हुआ।  डॉ विकास अग्रवाल ने कहा कि इस केस में मरीज के लंबे समय तक हाई ब्लड प्रेशर की समस्या ने उनकी किडनी को प्रभावित किया। हालांकि कई अन्य सामान्य आदतें हैं जो किडनी के कार्य को नुकसान पहुंचा सकती हैं। 


जैसे कि दर्द निवारक दवाओं का बहुत ज्यादा प्रयोग, नियमित रूप से प्रसंस्कृत भोजन करना, पर्याप्त नींद न लेना, पर्याप्त पानी न पीना, ज्यादा मांस या चीनी का सेवन और गतिहीन लाइफ़स्टाइल शामिल हैं। इन चीजों की वजह से शहरी क्षेत्रों में किडनी की बीमारी बढ़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed