फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News : Begampur becomes Delhi's best police station

उपलब्धि : दिल्ली का सर्वश्रेष्ठ थाना बना बेगमपुर, मिला सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस 

Sat, 10 Apr 2021 04:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 10 Apr 2021 04:59 AM IST
विज्ञापन
Delhi News : Begampur becomes Delhi's best police station
थानाध्यक्ष जयभगवान को सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस अवॉर्ड देते कमिश्नर श्रीवास्तव... - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने पुलिस मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में बेगमपुर थाने के थानाध्यक्ष जयभगवान को गृहमंत्रालय की ओर से जारी किया गया सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस अवॉर्ड दिया। राजधानी दिल्ली के बेगमपुर थाना को दिल्ली का सर्वश्रेष्ठ पुलिस थाना घोषित किया गया है। किसी एक थाने को गृहमंत्रालय द्वारा प्रतिवर्ष पूर्व-निर्धारित मापदंडों के आधार पर सर्वश्रेष्ठ तय किया जाता है। 

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस प्रवक्ता कार्यालय के अनुसार किसी थाने को सर्वश्रेष्ठ घोषित करने के लिए मापदंड वर्ष 2015 में गुजरात में आयोजित हुए डीजी सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देशों के आधार पर विकसित किए गए थे। पुलिस के कामकाज को प्रोत्साहित करने और पुलिस में आपस में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा लाने के उद्देश्य से ये अवार्ड देने की परंपरा शुरू की गई थी। 
विज्ञापन


सर्वश्रेष्ठ थाना घोषित करने के लिए सर्वेक्षण टीम द्वारा थाना इलाके के लोगों की प्रतिक्रिया, पिकेट जांच और जमीनी हकीकत को जाना जाता है।  सीसीटीएनएस के जरिए दर्ज पुलिस स्टेशन के रिकार्ड का विश्लेषण, मालखाना, थाने में आने वाले पीड़ितों की सुविधाएं, वेटिंग एरिया, शौचालय, पेयजल, बैरक, महिला पुलिसकर्मियों के कमरे और सुरक्षा समेत अन्य मानकों को निरीक्षण करके किया जाता है। इन्हीं आधार पर बेगमपुर थाने को सर्वश्रेष्ठ थाना घोषित किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बेगमपुर थाने को सर्वश्रेष्ठ थाना घोषित करने के लिए नेबरहुड वॉच स्कीम के तहत आरडब्लूए के साथ नियमित बातचीत, वरिष्ठ नागरिकों से बातचीत, सीसीटीवी कैमरे, उच्च गुणवत्ता वाला कार्य वातावरण, स्वच्छ बैरक व शौचालय, पुलिसकर्मियों के लिए साप्ताहिक आराम और हौसला अफजाई को भी देखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed