फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News : amar ujala live on covid protocol bashing in national capital 

ग्राउंड रिपोर्ट : कोरोना से बेखौफ लोग बोले ...अब क्या रोजी-रोटी बंद कर दें

Mon, 12 Apr 2021 04:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 12 Apr 2021 04:46 AM IST
सार

  • पुराना किला, चिड़ियाघर, इंडिया गेट और लालकिले के सामने पटरी बाजार में दिखी बेपरवाह भीड़

विज्ञापन
Delhi News : amar ujala live on covid protocol bashing in national capital 
लाल किले के सामने पटरी बाजार का हाल... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिस तेजी के साथ दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, उसे देखकर ऐसा लगता है कि जल्द ही पूरी दिल्ली कोरोना की चपेट में होगी। सरकार ने कोरोना की जांच तेज कर दी है, रविवार को सरकार ने जानकारी दी कि 24 घंटे के भीतर दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ 10732 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, लेकिन इतना सब कुछ होने के बावजूद रविवार को पुराना किला, बगल में चिड़ियाघर, दूसरी तरफ इंडिया गेट और लाल किले के सामने पटरी बाजार में लोगों की भीड़ देखकर ऐसा लगा मानो दिल्ली वासी यह साबित करने पर तुले हों कि कोरोना जितना मर्जी बढ़े उन्हें परवाह नहीं है। पटरी बाजार में कुछ लोगों से बातचीत हुई तो उन्होंने कहा कि क्या करें  रोजी-रोटी बंद कर दें। पेश है इन स्थानों पर पड़ताल करने पहुंचे अमर उजाला संवाददाता आदित्य पाण्डेय की लाइव रिपोर्ट-

विज्ञापन


स्थान : लाल किले के सामने पटरी बाजार
समय : दोपहर 1.45 बजे
लोग बोले-दिल्ली में झूठ-मूठ का कोरोना फैलने की अफवाह
स्थानीय लोगों ने बताया कि लालकिला बंद है, तो नजर लालकिले के सामने चांदनी चौक की तरफ लगे पटरी बाजार की तरफ चली गई। जामा मस्जिद के पास तक लगा पटरी बाजार और यहां जुटी भीड़ देखकर लगा जैसे यह दिल्ली नहीं कोई और जगह है। पटरी बाजार के अंदर इस कदर भीड़ थी कि अंदर घुसने की हिम्मत नहीं हुई। फिलहाल कुछ लोगों से बातचीत हुई तो लोगों ने कहा कि क्या करेें रोजी-रोटी बंद कर दें। उन्होंने कहा कि उनको कोरोना नहीं होगा। कइयों ने तो यहां तक कह दिया कि सरकार झूठ बोल रही है और कोरोना बहुत बड़ी अफवाह है। आफताब ने कहा कि बंगाल में चुनाव है तो वहां पर आखिर कोरोना क्यों नहीं है। दिल्ली में झूठ मूठ का कोरोना फैलने की अफवाह है।
विज्ञापन


स्थान : पुराना किला, मथुरा रोड
समय : दोपहर 12 बजे
ऑनलाइन टिकट बुक करने के चक्कर में भूले सोशल डिस्टेंसिंग
पुराने किले के सामने ऑटो रिक्शा की भीड़ देखकर अंदाजा लगाना आसान था कि आज यहां पर भीड़भाड़ अधिक है। आगे बढ़ने पर पता चला कि वाकई पुराना किला घूमने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं। लोगों का आने-जाने का सिलसिला जारी था। लोग गार्ड से टिकट के विषय में जानकारी लेते नजर आए। मेन गेट के बायीं ओर छोटे से पार्क में ऑनलाइन टिकट बुक करने के लिए दो क्यूआर कोड लगाए गए थे। यहां सैकड़ों लोग टिकट बुक करने की आपाधापी में थे। सोशल डिस्टेंसिंग का किसी को ख्याल नहीं था, यहां पहुंचे ज्यादातर लोग मास्क के प्रति भी लापरवाह हो चुके थे। कई लोगों के नाक पर से मास्क हट चुका था, कइयों के चेहरे पर मास्क ही नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थान : चिड़ियाघर, मथुरा रोड
समय : दोपहर 12.30 बजे
मास्क क्यों नहीं लगाया पूछने पर जवाब नहीं दिया
चिड़ियाघर के सामने लोगों का हुजूम देखनेे लायक था। रविवार का दिन था तो लोग परिवार के साथ फुरसत से यहां घूमने पहुंचे थे, लेकिन लोग बिना सोशल डिस्टेंसिंग के एक-दूसरे से सटकर बैठेे हुए थे। फोटो खींचते देखने पर लोग संकोच के साथ अपना मास्क चेहरे पर लगाते भी नजर आए। कई लोगों से बातचीत हुई, पूछा कि आखिर मास्क क्यों नहीं लगाया है तो उन्होंने जवाब नहीं दिया, बस मुस्कराने लगे। फूड स्टॉल पर जबरदस्त भीड़भाड़ थी। छोटे बच्चे, महिलाएं सब के सब बेपरवाह और कोरोना से बेखौफ मस्ती करते नजर आए।


स्थान : इंडिया गेट, अशोक रोड मोड़
समय : दोपहर 1.00 बजे
मना करने के बावजूद लोग सेल्फी खींचते नजर आए
इंडिया गेट पर भी लोगों की भीड़भाड़ कम नहीं थी। इंडिया गेट की तरफ जाने का रास्ता बंद था। यहां पर बैरीकेडिंग लगी थी, इसके अलावा यहां पर दिल्ली पुलिस, ट्रैफिक पुलिस और आरएएफ के जवान भी नजर आए। यहां पर रुकने के लिए मना करने के बावजूद लोग सेल्फी खींचते नजर आए। आसपास में लोग मौज-मस्ती करते नजर आ रहे थे, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed