फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News : Air quality improved by condition and direction

Delhi : दशा और दिशा से बेहतर हुई हवा की गुणवत्ता, बेहद खराब श्रेणी से निकलकर अब खराब श्रेणी में

Thu, 27 Oct 2022 06:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 27 Oct 2022 06:08 AM IST
सार

मौसमी परिस्थितियों में बदलाव की वजह से बीते 24 घंटे के भीतर दिल्ली-एनसीआर की हवा में सुधार हुआ है। दिल्ली की हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी से निकलकर खराब श्रेणी में पहुंच गई है। वहीं, एनसीआर के शहरों की हवा के वायु सूचकांक में भी कमी आई है।

विज्ञापन
Delhi News : Air quality improved by condition and direction
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : ANI

विस्तार

मौसमी परिस्थितियों में बदलाव की वजह से बीते 24 घंटे के भीतर दिल्ली-एनसीआर की हवा में सुधार हुआ है। दिल्ली की हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी से निकलकर खराब श्रेणी में पहुंच गई है। वहीं, एनसीआर के शहरों की हवा के वायु सूचकांक में भी कमी आई है। हालांकि, पड़ोसी राज्यों में अधिक संख्या में पराली जलाने की घटनाएं दर्ज की गई हैं। 

विज्ञापन


हालांकि, हवा के उत्तर-पश्चिम के साथ दक्षिण पश्चिम होने की वजह से इसकी प्रदूषण में हिस्सेदारी कम दर्ज हो रही है। एजेंसियों का पूर्वानुमान है कि अगले तीन दिन तक हवा की गुणवत्ता में अधिक बदलाव की संभावना नहीं है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली का एक्यूआई 271 रहा, जबकि दीपावली के अगले दिन यानी मंगलवार को यह 302 के आंकड़े के साथ बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


बीते 24 घंटे में फरीदाबाद, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम और नोएडा की हवा में सुधार हुआ है। विशेषज्ञों का कहना है कि मिक्सिंग हाइट का स्तर ठीक होने और हवा की रफ्तार मध्यम व दिशा दक्षिण-पश्चिमी होने की वजह से प्रदूषण के स्तर में प्रभाव पड़ा है। बता दें कि बीते आठ सालों में पहली बार दीपावली के अगले दिन दिल्ली की हवा साफ दर्ज की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


1350 मीटर रही मिक्सिंग हाइट :भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मतुाबिक, बीते 24 घंटे में हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम रही है। हवा की रफ्तार छह से आठ किमी प्रतिघंटा तक दर्ज की गई। मिक्सिंग हाइट का स्तर 1350 मीटर व वेंटिलेशन इंडेक्स चार हजार वर्ग मीटर प्रति सेकेंड तक दर्ज किया गया। आईआईटीएम का पूर्वानुमान है कि 24 घंटे में मिक्सिंग हाइट का स्तर बढ़कर 2050 मीटर व वेंटिलेशन इंडेक्स  नौ हजार वर्ग मीटर प्रति सेकेंड तक दर्ज किया जा सकता है।


पराली जलाने की 1444 घटनाएं रिकॉर्ड
 केंद्र की वायु मानक संस्था सफर इंडिया के मुताबिक, बीते 24 घंटे में उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में 1444 पराली जलने की घटनाएं रिकॉर्ड की गई हैं, जिसकी प्रदूषण में पांच से छह फीसदी हिस्सेदारी रही है। वहीं, 2.5 से बड़े कणों की पीएम 10 में 50 फीसदी तक हिस्सेदारी दर्ज की गई है। पीएम 10 का स्तर 216 व पीएम 2.5 का स्तर 110 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर रहा। सफर का पूर्वानुमान है कि अगले तीन दिनों तक हवा की गुणवत्ता में अधिक बदलाव की संभावना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed