फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi news: admission of new patients stopped in many hospitals

दिल्ली के हालात : कई अस्पतालों में नए मरीजों की भर्ती बंद, ऑक्सीजन संकट बरकरार

Sun, 25 Apr 2021 01:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 25 Apr 2021 01:13 AM IST
सार

  • ऑक्सीजन की कमी को बताया लाचारी
  • जीटीबी, बत्रा, सरोज, जयपुर गोल्डन आदि अस्पतालों में बिगड़े हालात
  • सरकारी और निजी अस्पतालों का एक जैसा हाल, बेहाल हैं मरीज

विज्ञापन
Delhi news: admission of new patients stopped in many hospitals
जीटीबी अस्पताल

विस्तार

राजधानी में ऑक्सीजन संकट के बीच कई अस्पतालों ने नए कोरोना मरीजों को भर्ती करना बंद कर दिया है। अस्पतालों ने मजबूरी में यह फैसला किया है लेकिन इससे नए मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी के अस्पतालों में ऑक्सीजन पहुंचाई भी जा रही है, लेकिन अचानक से बढ़ी खपत के कारण आपूर्ति पूरी नहीं पड़ रही है।  

विज्ञापन


शनिवार को जीटीबी, बत्रा, सरोज, जयपुर गोल्डन, मेट्रो और सर गंगाराम आदि अस्पतालों ने मरीजों को भर्ती करना बंद कर दिया। कई छोटे नर्सिंग होम भी नए मरीज भर्ती नहीं कर रहे हैं। इन सभी अस्पतालों में हर दूसरे दिन ऑक्सीजन की कमी हो रही है। आपूर्ति के लिए ये अस्पताल सरकार से लेकर सोशल मीडिया तक गुहार लगा रहे हैं। साथ ही हल्के लक्षण वाले रोगियों से घर जाने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन


पेंटामेड हॉस्पिटल में ऑक्सीजन संकट
इस बीच पेंटामेड हॉस्पिटल के मैनेजर दीपक सेठी ने देर रात कहा कि हमने रीफिल करवाने के लिए 50 सिलिंडर भेजे थे लेकिन अब तक एक भी नहीं मिला। देर रात को हमे ऑक्सीजन की किल्लत होगी। कम से कम 50 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। कुछ वेंटिलेटर पर भी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एम्स में एक घंटे के लिए बंद हुआ आपातकालीन विभाग
दिल्ली के सबसे बड़े अस्पताल एम्स ने भी शनिवार को नए रोगियों का दाखिला बंद कर दिया। इससे अफरातफरी मच गई। अस्पताल पहुंच रहे मरीजों को वापस किया जा रहा था। जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, अस्पताल प्रशासन ने बयान जारी कर स्पष्ट किया कि मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण ऑक्सीजन का दबाव बढ़ गया था। इसे देखते हुए ऑक्सीजन पाइपों को बदलने की प्रक्रिया की गई थी। लिहाजा सिर्फ एक घंटे के लिए नए रोगियों की भर्ती को रोका गया था।

हर घंटे बिगड़ रहे हालात, अस्पताल नहीं ले रहे मरीज
दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं के हालात बेहद गंभीर हो चुके है। शुक्रवार शाम तक राजधानी के किसी भी अस्पताल में सामान्य, आईसीयू, वेटिंलेटर बेड उपलब्ध नहीं था, जबकि दिल्ली सरकार की वेबसाइट पर बेड उपलब्ध बताए जा रहे थे। सरोज सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ने नए मरीजों को भर्ती करना बंद कर दिया है। फोर्टिस, गंगाराम और बत्रा अस्पताल ने भी ऑक्सीजन की कमी को लेकर गंभीर परिस्थितियों का सामना करने की पुष्टि की है। इनके मुताबिक, मांग के अनुरूप ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही है।




राजधानी में अब तक 48 की मौत
दिल्ली में पिछले दो दिन में ऑक्सीजन की कमी से तीन अलग-अलग अस्पतालों में कुल 48 मरीजों की मौत हो चुकी है। जयपुर गोल्डन अस्पताल से पहले बृहस्पतिवार रात को दिल्ली के ही सर गंगाराम अस्पताल में 25 मरीजों की मौत हो गई थी। रोहिणी इलाके में भी एक दिन पहले एक निजी अस्पताल में एक ही परिवार के तीन मरीजों की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed