फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi news: 24,103 new cases of corona infection a day 357 deaths

दिल्ली में कोरोना : एक दिन में संक्रमण के 24,103 नए मामले, 357 की मौत 

Sat, 24 Apr 2021 11:49 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 24 Apr 2021 11:49 PM IST
सार

  • दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10 लाख के पार
  • पांच दिनों में ही एक लाख से ज्यादा मामले आ चुके हैं

विज्ञापन
Delhi news: 24,103 new cases of corona infection a day 357 deaths
दिल्ली में कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राजधानी में कोरोना संक्रमितों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है। पांच दिनों में ही एक लाख से ज्यादा मामले आ चुके हैं। ऑक्सीजन की किल्लत भी बनी हुई है। इससे दिल्ली में कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 10 लाख के आंकड़े को पार कर गई है। वहीं, सक्रिय मामले भी बढ़कर 93 हजार से ज्यादा हो चुके हैं। बढ़ते मामलों के साथ कंटेनमेंट जोन भी 24 हजार से ज्यादा हो गए हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, शनिवार को कुल 24,103 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। जबकि, 22,695 मरीज स्वस्थ हुए, और रिकॉर्ड 357 लोगों की मौत हुई। दिल्ली में अब कुल संक्रमितों की  संख्या 10,04,782 पहुंच गई है। इसमें से 8,97,804  लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना से अब तक कुल 13,898 लोगों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन


फिलहाल संक्रमण के कुल 93,080 सक्रिय मरीज हैं। इसमें से 18,063 अस्पतालों में भर्ती है। होम आईसोलेशन में 50,285 रोगियों का उपचार हो रहा है। कोविड केंद्रों में 629 रोगी भर्ती हैं। पिछले 24 घंटों में 74,72 लोगों की जांच की गई। अब तक 1 करोड़ 67 लाख 59 हजार सैंपल के टेस्ट किए जा चुके हैं।कंटेनमेंट जोन की कुल संख्या 24,802 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


35,455 लोगों का हुआ टीकाकरण
कोरोना टीकाकरण अभियान में पिछले 24 घंटो में 35,455 लोगों को टीका लगाया गया।इनमें 20,615 को पहली व 14,840 लोगों को दूसरी खुराक लगाई गई। अब तक 28 लाख 79 हजार लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

कोरोना संक्रमण के एक सप्ताह के आंकड़े
तारीख    - संक्रमित- स्वस्थ हुए  -   मौत  - संक्रमण दर(फीसदी में)   
23 अप्रैल     24,331     23,532        348        32.43
22               26,169     19,609        306        36.24
21               24,638     24,600        249        31.28    
20               28,395      19,430        277       32.82
19               23,686      21,500        240       26.12
18                25,462     20,159        161        29.74
17                24,375     15,414         167        24.56

कुल मामले- 177,056
स्वस्थ हुए- 144,284
मौत-         1,748
संक्रमण दर- 32.43फीसदी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed