फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi news: 115 farmers are lodged in jails

केजरीवाल ने कहा- जेलों में बंद हैं 115 किसान, दिल्ली सरकार ने जारी की सूची

Thu, 04 Feb 2021 05:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 04 Feb 2021 05:15 AM IST
सार

  • केजरीवाल ने कहा, सूची में शामिल न होने वाले किसानों को भी ढूंढने की होगी कोशिश

विज्ञापन
Delhi news: 115 farmers are lodged in jails
अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई

विस्तार

गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर रैली में हुई हिंसा के बाद जेल भेजे गए किसानों की दिल्ली सरकार ने सूची जारी की है। इसमें 115 लोगों के नाम हैं। लिस्ट में किसानों के साथ उनके पिता का नाम, उम्र, पता और गिरफ्तारी की तारीख व जेल के नाम का भी जिक्र है। इसके आधार पर इनकी पहचान की जा सकती है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि सूची में नाम न मिलने की सूरत में संबंधित किसानों के परिजन उनसे संपर्क कर सकते हैं। वह खुद उनका पता लगवाने की कोशिश करने के साथ जरूरत पड़ने पर उपराज्यपाल और केंद्र सरकार से भी बात करेंगे।
विज्ञापन


बुधवार को केजरीवाल ने बताया कि कुछ लोगों ने दिल्ली सरकार से संपर्क कर कहा था कि आंदोलन का हिस्सा रहे उनके परिजन लापता हो गए हैं। सीएम के मुताबिक, कई किसान संगठनों ने उनसे निजी तौर पर भी संपर्क किया। मंगलवार शाम किसान संगठनों के कुछ लोग उनसे मिले भी थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सरकार ने दिल्ली की अलग-अलग जेलों में किसान आंदोलन से जुड़े लोगों के बारे में पता किया गया। ऐसा संभव है कि जो लोग लापता हैं, उन्हें 26 जनवरी वाली घटनाओं के आरोप में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया हो। वे किसी जेल में हों और इस वजह से अपने घर के लोगों से संपर्क न कर पाए हों।

केजरीवाल ने बताया कि ट्रैक्टर रैली में जेल भेजे गए किसानों की उन्होंने सूची बनवाई है। दिल्ली सरकार जनसूचना के लिए यह सूची जारी कर रही है। दिल्ली की अलग-अलग जेलों में आंदोलन से जुड़े 115 लोग हैं। जिनके परिवार के सदस्य लापता हैं, वे यह लिस्ट देख सकते हैं। इससे उन्हें पता चल जाएगा कि उनके घर के लोग कहीं गिरफ्तार तो नहीं किए गए हैं।


मुख्यमंत्री ने उम्मीद जाहिर की है कि बहुत सारे लापता लोगों का इस सूची से पता चल जाएगा। भरोसा भी दिया कि अगर इसके बाद भी कुछ लोग लापता रह जाते हैं तो सरकार उन्हें खोजने में मदद करेगी। केजरीवाल ने अपील की है कि यदि किसी परिवार के सदस्य लापता हैं तो वह आम आदमी पार्टी से संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed