फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi news 1.38 crore fraud from HDFC Bank by one photograph

जालसाजी: एक फोटो से एचडीएफसी की छह ब्रांच में खुलवाए खाते, फिर लगाया 1.38 करोड़ का चूना

Sat, 31 Jul 2021 08:51 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 31 Jul 2021 08:51 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बैंक से मिली शिकायत में कहा गया है कि उत्तरी व पश्चिमी जिले में स्थित अलग-अलग बैंक शाखाओं में ये बैंक खाते खुलवाए गए हैं। छह बैंक खातों में एक ही फोटो हैं, जबकि तीन बैंक खातों में एक ही पता दिया गया है। 

विज्ञापन
delhi news 1.38 crore fraud from HDFC Bank by one photograph
HDFC Bank - फोटो : pixabay

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली में जालसाजों ने एक फोटो से एचडीएफसी बैंक को करीब एक करोड़ 38 लाख रुपये का चूना लगा दिया। आरोपियों ने एक फोटो से छह बैंक खाते खुलवा लिए। जालसाजों ने कुल नौ बैंक खाते खुलवाए थे। एचडीएफसी बैंक की शिकायत पर दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि शुरूआती जांच में ऐसा लग रहा है कि जालसाजों के साथ बैंक के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत हो सकती है। 

विज्ञापन


मामले में एचडीएफसी बैंक ने कहा है कि, 'बैंक की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। बैंक जांच में सहयोग कर रहा है। अगर किसी कर्मचारी की संलिप्तता पाईं जाएगी, तो उचित कार्रवाई की जाएगी।'
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बैंक से मिली शिकायत में कहा गया है कि उत्तरी व पश्चिमी जिले में स्थित अलग-अलग बैंक शाखाओं में ये बैंक खाते खुलवाए गए हैं। छह बैंक खातों में एक ही फोटो हैं, जबकि तीन बैंक खातों में एक ही पता दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने इन बैंक खातों से क्रेडिट कार्ड, दोपहिया वाहन लोन, बिजनेस लोन व बैंक की योजनाओं का लाभ लिया। बैंक में जब आंतरिक ऑडिट हुआ तो इस जालसाजी का खुलासा हुआ। 

दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शुरूआती जांच में पता लगा है कि पैसे ज्यादातर बड़े ब्रैंड्स के शोरूम में खर्च किए गए हैं। पुलिस इन शोरूम के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। माना जा रहा है कि आरोपियों ने जिस तरह बैंक खाते खुलवाए उस हिसाब से बैंक के किसी कर्मचारी की भूमिका जरूर सामने आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed