{"_id":"6126dfcd8ebc3e7a2519a5ed","slug":"delhi-ncr-weather-expected-to-change-from-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-एनसीआर : कल से मौसम बदलने की उम्मीद, हवा ठीक-ठाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-एनसीआर : कल से मौसम बदलने की उम्मीद, हवा ठीक-ठाक
Thu, 26 Aug 2021 05:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 26 Aug 2021 05:56 AM IST
सार
- सामान्य से तीन अधिक 36.4 डिग्री सेल्सियस रहा अधिकतम पारा
- उमस भरी गर्मी से रहा बुरा हाल, दो दिन तक राहत की उम्मीद नहीं
- सामान्य से तीन अधिक 36.4 डिग्री सेल्सियस रहा अधिकतम पारा
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-एनसीआर वासियों का इन दिनों उमस भरी गर्मी से बुरा हाल है। अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। पारा 36 से लेकर 38 डिग्री सेल्सियस तक बना रहेगा। शुक्रवार से मौसम करवट लेगा और हल्की बारिश से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि आज सवेरे मौसम कुछ दबा हुआ रहा और हल्की हवाएं भी चलती रहीं।
विज्ञापन
प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 36.4 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अधिक 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटों में हवा में नमी का स्तर 51 से 89 फीसदी रहा। नमी अधिक होने की वजह से लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। दिल्ली के अन्य मानक केंद्रों पर भी अधिकतम पारा 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में मौसम साफ रहेगा और अधिकतम पारा 36 व न्यूनतम पारा 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इसके अगले दिन भी पारा 36 व 26 तक रहेगा। शुक्रवार से मौसम करवट लेगा और बादल छाए रहेंगे। विभाग ने शुक्रवार की शाम तक बारिश होने की भी संभावना जताई है। सप्ताह के अंत तक लगातार बारिश की उम्मीद बनी हुई है। इससे अधिकतम पारे में भी कमी आएगी।
विज्ञापन
संतोषजनक श्रेणी में रही दिल्ली-एनसीआर की हवा
दिल्ली-एनसीआर की हवा बुधवार को भी संतोषजनक श्रेणी में रही है। सबसे खराब हवा गाजियाबाद की रही। अगले 24 घंटों में भी हवा की गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में बनी रहेगी।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(सीपीसीबी) के मुताबिक, दिल्ली का औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक 115 रहा। इसके अलावा फरीदाबाद का 123, गाजियाबाद का 130, ग्रेटर नोएडा का 105, गुरुग्राम का 114 व नोएडा का 115 एक्यूआई रहा। अगले 24 घंटों में हवा की स्थिति ऐसी ही बनी रहेगी। आगामी दिनों में बारिश की संभावना को देखते हुए हवा की गुणवत्ता में भी सुधार की उम्मीद है।