फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Kisan Andolan News: Delhi ncr traffic alert dur to farmers protest singhu tikri ghazipur and other borders to remain close today

Kisan Andolan: किसान आंदोलन के चलते दिल्ली-एनसीआर के ये रास्ते आज भी हैं बंद, परेशानी से बचने के लिए पढ़ें ये खबर

Thu, 25 Feb 2021 02:01 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 25 Feb 2021 02:01 PM IST
विज्ञापन
Delhi Kisan Andolan News: Delhi ncr traffic alert dur to farmers protest singhu tikri ghazipur and other borders to remain close today
दिल्ली बॉर्डर: फाइल फोटो - फोटो : राजन राय

कृषि कानून के विरोध में दिल्ली के सिंघु, टीकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर बीते तीन माह से चल रहे किसान आंदोलन की वजह से बंद चल रहे ये बॉर्डर गुरुवार को भी पूरी तरह बंद रहेंगे। दिल्ली पुलिस ने इन इलाकों के पास के रास्ते डायवर्ट किए गए हैं, जिसकी वजह से पीक आवर में कई रास्तों पर भारी जाम लग सकता है। ऐसे में किसी भी परेशानी से बचने के लिए ये खबर पढ़कर ही घर से निकलें।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक गाजीपुर बॉर्डर बंद होने से दिल्ली और गाजियाबाद के लोग भारी ट्रैफिक जाम का सामना करते हैं। यहां दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे की सभी छह लेन, एनएच-9 और एनएच-24 बंद है। इसलिए लोगों को वैकल्पिक मार्ग जैसे आनंद विहार, सूर्या नगर, भोपरा, लोनी, कोंडली, चिल्ला, न्यू अशोक नगर, डीएनडी और कालिंदी कुंज मार्ग इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन


हालांकि अधिकारियों का कहना है कि एनएच-24 पर गाजीपुर बॉर्डर होकर गाजियाबाद से दिल्ली जाने वाला रास्ता खुला रखा गया है। अतः जो लोग आनंद विहार, सूर्या नगर और अप्सरा बॉर्डर के रास्ते दिल्ली में प्रवेश कर रहे हैं उन्हें गाजीपुर बॉर्डर पर दायां टर्न लेकर एनएच-24 से सराय काले खां और रिंड रोड होते हुए साउथ और सेंट्रल दिल्ली की ओर जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही लोग गाजियाबाद से दिल्ली जाने के लिए ईडीएम फ्लाईओवर के नीचे से होकर पटपड़गंज औद्योगिक इलाके से होकर विकास मार्ग से जा सकते हैं। दिल्ली मेरठ एक्स्प्रेसवे पर किसी वाहन को जाने की इजाजत नहीं है, वहीं एनएच-9 पर सुबह और शाम पीक आवर के दौरान गाड़ियों को प्रवेश की इजाजत है।


गाजीपुर बॉर्डर से हटकर अगर सिंघु और टीकरी बॉर्डर की बात करें तो यहां सिंघु, टीकरी, सबोली और पियाऊ मनियारी बॉर्डर पूरी तरह बंद हैं। वहीं झरोडा और औचंदी बॉर्डर सुबह और शाम पीक आवर के दौरान खुले रहते हैं। लामपुर, साफियाबाद, सिंघु स्कूल टोल टैक्स बॉर्डर भी खुले हैं। एनएच-44, जीटी करनाल रोड, आउटर रिंग रोड पर ट्रैफिक ज्यादा होने से लोगों को इन रूट पर न जाने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed