फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi ncr air deteriorated again haryana bahadurgarh remained the most polluted city in the country

कब होगा सुधार: दिशा बदलते ही खराब हुई दिल्ली-एनसीआर की हवा, हरियाणा का बहादुरगढ़ रहा देश का सबसे प्रदूषित शहर

Sat, 20 Nov 2021 06:26 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 20 Nov 2021 06:26 AM IST
सार

हरियाणा का बहादुरगढ़ रहा देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा वहीं ग्रेटर नोएडा दूसरा व दिल्ली का तीसरा स्थान रह है। 

विज्ञापन
delhi ncr air deteriorated again haryana bahadurgarh remained the most polluted city in the country
प्रदूषण - फोटो : amar ujala

विस्तार

पड़ोसी राज्यों से आने वाली हवाओं के रूख बदलते ही दिल्ली-एनसीआर की हवा की सेहत बिगड़ गई है। बीते दिनों से पूर्वी दिशा की ओर से चल रही हवाएं शुक्रवार को उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर हो गई। हवा के बदलने से हरियाणा का बहादुरगढ़ देश का सबसे प्रदूषित व ग्रेटर नोएडा दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रिकॉर्ड किया गया है। खराब हवा के साथ दिल्ली तीसरे नंबर पर रिकॉर्ड की गई है। अगले दो दिनों में हवा की रफ्तार बढ़ने से वायु गुणवत्ता में सुधार के आसार हैं। शनिवार सवेरे दिल्ली का एक्यूआई 355 दर्ज किया गया जो कि 'बहुत बुरी' श्रेणी में है। 

विज्ञापन


सफर के मुताबिक, पड़ोसी राज्यों में 1077 जगहों पर पराली जलने की घटनाएं रिकॉर्ड की गई हैं। इससे उत्पन्न होने वाले पीएम 2.5 की प्रदूषण के हिस्से में तीन फीसदी हिस्सेदारी रही। उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं की रफ्तार कम है। साथ ही दिल्ली की सतह पर चलने वाली हवाओं की रफ्तार भी सुस्त है। इस वजह से प्रदूषकों फैलने में मदद नहीं मिल रही है। सफर का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिनों में हवा की रफ्तार बढ़ेगी। 21 नवंबर से तेज हवाएं चलने के कारण प्रदूषकों को फैलने में मदद मिलेगी, इससे वायु गुणवत्ता में सुधार होगा।  
विज्ञापन


भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान(आईआईटीएम) के मुताबिक, शुक्रवार को मिक्सिंग हाइट 1100 मीटर रही है। वहीं, वेंटिलेशन इंडेक्स दो हजार वर्ग मीटर प्रति सेकेंड रिकॉर्ड किया गया है। अगले 24 घंटे में मिक्सिंग हाइट में कमी होगी, लेकिन हवा की रफ्तार बढ़ने से प्रदूषण कम होगा। हवा की रफ्तार आठ से 10 किलोमीटर प्रतिघंटा तक हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(सीपीसीबी) के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 380 रहा है। इससे एक दिन पहले यह 347 रिकॉर्ड किया गया था। एनसीआर में बहादुरगढ़ के बाद सबसे बुरे हालात ग्रेटर नोएडा के 382 एक्यूआई के साथ रहे। बीते एक दिन के मुकाबले यहां वायु गुणवत्ता में 74 अंकों की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद में हवा बहुत खराब श्रेणी में रिकॉर्ड की गई। 

दिल्ली-एनसीआर के आंकड़े
शहर 19 नवंबर 18 नवंबर
दिल्ली 380 347
फरीदाबाद 352 349
गाजियाबाद 377 360
ग्रेटर नोएडा 382 308
गुरुग्राम 324 323
नोएडा 376 336

देश के तीन सबसे प्रदूषित शहर
बहादुरगढ़ 385
ग्रेटर नोएडा 382
दिल्ली 380

दिल्ली के पांच हॉटस्पॉट
-रोहिणी
-जहांगीरपुरी
-जाखड़
-बवाना
-मुंडका

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed