{"_id":"5ee3883b8ebc3e43351ce767","slug":"delhi-municipal-corporation-mayor-election-will-held-on-24-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में 24 जून को होंगे महापौर के चुनाव, 17 जून को नामांकन की आखिरी तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में 24 जून को होंगे महापौर के चुनाव, 17 जून को नामांकन की आखिरी तारीख
Fri, 12 Jun 2020 07:42 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Fri, 12 Jun 2020 07:42 PM IST
विज्ञापन
मतपत्र (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
दिल्ली के तीनों नगर निगमों में 24 जून को महापौर और उपमहापौर के चुनाव होंगे। वहीं, 17 जून तक नामांकन की आखिरी तारीख तय की गई है। इस संबंध में निगम सचिव ने अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
लॉकडाउन के कारण महापौर और उपमहापौर के चुनाव नहीं हो सके थे। मई के अंत में भी चुनाव प्रक्रिया पूरा कराने की बात चली थी, लेकिन लॉकडाउन बढ़ने से इसे टाल दिया गया था। जिसके बाद अब अधिसूचना जारी हुई है। दरअसल, निगम में प्रतिवर्ष अप्रैल में महापौर और उपमहापौर के लिए चुनाव होता है।
विज्ञापन
इस बार चुनाव वर्ष 2017 में चुने गए नेताओं में से चौथी बार महापौर-उपमहापौर के लिए हो रहा है। गौरतलब है कि वर्तमान में उतरी दिल्ली नगर निगम में अवतार सिंह, पूर्वी दिल्ली नगर निगम में अंजु कमलकांत और दक्षिण दिल्ली नगर निगम में सुनीता कांगड़ा महापौर हैं। वहीं पूर्वी दिल्ली नगर निगम में खाली पड़े सदस्यों के चार पदों के लिए भी चुनाव होंगे। चुनाव प्रक्रिया पटपड़गंज स्थित मुख्यालय में की जाएगी। वहीं, उत्तरी और दक्षिणी निगम का चुनाव दोपहर दो बजे सिविक सेंटर में किया जाएगा।
विज्ञापन
पूर्वी निगम में चार सदस्यों के लिए भी होगा चुनाव
पूर्वी निगम में महापौर और उपमहापौर चुनाव के साथ-साथ खाली पड़े सदस्यों के चार पदों के लिए भी चुनाव किया जाएगा। पूर्वी निगम के चुनाव प्रक्रिया पटपड़गंज स्थित पूर्व निगम के मुख्यालय में की जाएगी। वहीं, उतरी और दक्षिणी निगम का चुनाव दोपहर दो बजे सिविक सेंटर में किया जाएगा।