{"_id":"6477a38292a7384ef208a2b3","slug":"delhi-mother-daughter-strangled-to-death-after-robbery-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Double Murder in Delhi : पूर्वी दिल्ली में लूटपाट के बाद मां-बेटी की गला रेतकर हत्या, जांच कर रही है पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Double Murder in Delhi : पूर्वी दिल्ली में लूटपाट के बाद मां-बेटी की गला रेतकर हत्या, जांच कर रही है पुलिस
Thu, 01 Jun 2023 01:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 01 Jun 2023 01:14 AM IST
सार
फ्लैट से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों को घटना का पता चला। मृतका की शिनाख्त राजरानी (64) और इनकी बेटी गिन्नी करार (30) के रूप में हुई है। दोनों के शव घर की लॉबी में खून से लथपथ हालत में बरामद हुए।
विज्ञापन
मौके पर मामले की जांच करती पुलिस।
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहदरा जिले के कृष्णा नगर इलाके में बुधवार रात लूटपाट के बाद बुजुर्ग महिला और उसकी बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। फ्लैट से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों को घटना का पता चला। मृतका की शिनाख्त राजरानी (64) और इनकी बेटी गिन्नी करार (30) के रूप में हुई है। दोनों के शव घर की लॉबी में खून से लथपथ हालत में बरामद हुए।
विज्ञापन
खबर मिलते ही हड़कंप मच गया। आनन-फानन में जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। क्राइम टीम और एफएसएल को मौके बुला लिया गया। बदमाशों ने घर की तलाशी ली है। उसके आधार पर आशंका व्यक्त की जा रही है कि लूटपाट के बाद दोनों ही हत्या हुई। पुलिस को आशंका है कि घर में बदमाशों की फ्रेंडली एंट्री हुई है। माना जा रहा है कि वारदात में किसी करीबी का हाथ हो सकता है। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
बुधवार रात करीब 8.00 बजे पुलिस को सूचना मिली कि मकान नंबर-ई-17/2, पहली मंजिल, कृष्णा नगर के फ्लैट में दुर्गंध आ रही है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। लोहे के मेन गेट पर ऑटोमेटिक ताला लगा था। इसके अलावा अंदर वाला दरवाजा भी बंद था। पुलिस ने घर का दरवाजा खुलवाया। अंदर घर की लॉबी में मां-बेटी के शव पड़े थे। दोनों का गला रेता हुआ था। शव एक-दो दिन पुराने लग रहे हैं।
विज्ञापन
जांच के दौरान पता चला कि घर में राजरानी और उनकी बेटी गिन्नी अकेले रहते थे। राजरानी के पति की मौत हो चुकी हैं। वह ऑल इंडिया रेडियो से रिटायर थीं। इनकी बेटी भी किसी एमएनसी में नौकरी करती थी। फिलहाल कोविड के बाद से वह वर्क फ्रॉम होम कर रही थी। खबर मिलते ही जिला पुलिस उपायुक्त मौके पर पहुंच गए। छानबीन के बाद हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। शुरुआती जांच के बाद ऐसा लगता है कि लूटपाट के लिए वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने राजरानी के रिश्तेदारों को खबर दी है। देर रात तक मामले की छानबीन चल रही थी।