फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Mobile tower device theft gang member arrested, claims to have solved 19 cases

दिल्ली: मोबाइल टावर डिवाइस चुराने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, पुलिस का 19 केस सुलझाने का दावा

Tue, 18 Jan 2022 07:04 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 18 Jan 2022 07:04 PM IST
सार

उमेश बड़थ्वाल की देखरेख में इंस्पेक्टर पंकज मलिक की टीम आरोपी सतीश राणा की तलाश कर रही थी। इस टीम ने कई महीने की जांच के बाद गांव राजपुर मोमेन थाना सरधाना जिला मेरठ यूपी निरवासी सुमित राणा (25) को पटियाला हाउस कोर्ट के पास से 17 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Delhi: Mobile tower device theft gang member arrested, claims to have solved 19 cases
मोबाइल टॉवर से डिवाइस चुराने का आरोपी सुमित राणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मोबाइल टावर से डिवाइस आदि चुराने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य सुमित राणा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके व इसके साथियों की गिरफ्तारी से दिल्ली, यूपी व हरियाणा में मोबाइल टावर से डिवाइस चुराने के 19 केसों को सुलझाने का दावा किया है। आरोपी के चार साथी व स्क्रैप डीलर पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।

विज्ञापन


अपराध शाखा डीसीपी मोनिका भारद्वाज ने बताया कि वर्ष 2020 में लॉकडाउन से पहले व लॉकडाउन के दौरान रिलायंस जिओ इंफो कॉम लि. ने जिओ के टॉवर से आरआरएच, राउटर, बैट्री व ओएलटी चुराने की शिकायत मिली थीं। उस समय मोबाइल टॉवरों से डिवाइस चुराने के दिल्ली-एनसीआर, यूपी व हरियाणा आदि जगहों पर 77 मामले दर्ज हुए थे।

विज्ञापन

चार साथी पहले हो चुके गिरफ्तार

इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा ने चार आरोपियों पुनीत उर्फ बॉम्बे, रवि अग्रवाल, सोनू खान, सलमान और एक स्क्रैप डीलर मुमतियाज को गिरफ्तार किया था। इनका साथी सुमित राणा तभी से फरार था। पुलिस ने इनकी चोरी से टॉवरों से डिवाइस चोरी होने के 19 केसों को सुलझाने का दावा किया है।

उमेश बड़थ्वाल की देखरेख में इंस्पेक्टर पंकज मलिक की टीम आरोपी सतीश राणा की तलाश कर रही थी। इस टीम ने कई महीने की जांच के बाद गांव राजपुर मोमेन थाना सरधाना जिला मेरठ यूपी निरवासी सुमित राणा (25) को पटियाला हाउस कोर्ट के पास से 17 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया।

अनुबंध पर जियो टॉवर करता था इंस्टॉल

सुमित ने पूछताछ में बताया कि वह पुनीत के साथ अनुबंध पर जिओ टॉवर इंस्टॉल करता था। इस कारण उसे टॉवरों की लोकेशन पता था। इस कारण से डिवाइस बिना किसी डर के चुरा लेते थे और सात से आठ हजार में मुमतियाज को बेच देते थे। पहले सुमित का पड़ोसी पुनीत टॉवर इंस्टॉल करने का काम करता था। इसक बाद सुमित ने भी एयरटेल, वोडाफोन व जिओ कंपनी के टॉवर लगाने शुरू कर दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed