{"_id":"63f7ca02b7c1a19ff00f0373","slug":"delhi-mithai-wala-stabbed-to-death-for-rs-30-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : महज 30 रुपये के लिए हलवाई की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने आरोपी भाइयों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : महज 30 रुपये के लिए हलवाई की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने आरोपी भाइयों को किया गिरफ्तार
Fri, 24 Feb 2023 01:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 24 Feb 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
मॉडल टाउन इलाके में बृहस्पतिवार शाम तीस रुपये के लेन-देन के विवाद में पड़ोस में रहने वाले दो भाइयों ने एक हलवाई की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घायल को पास के अस्पताल लेकर गई जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है। मृतक की शिनाख्त सोनू (38) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
वह गुड़मंडी मॉडल टाउन इलाके में रहता था। वह शादीशुदा था और उसके चार बच्चे हैं। वह शादी समारोहों में हलवाई का काम करता था। बृहस्पतिवार शाम पुलिस को गुड़मंडी इलाके में युवक को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
सोनू सड़क पर खून से लथपथ हालत में पड़ा था। उसके पेट सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चाकू मारे जाने के निशान थे। पुलिस उसे नजदीक के अस्पताल में ले गई। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। चश्मदीदों के बयान पर पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले राहुल और हरीश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
कुछ देर बाद पुलिस ने आरोपियों को इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर पता चला कि राहुल सोनू के साथ काम कर चुका था। उसे सोनू से अपने काम के 30 रुपये लेने थे। इसको लेकर दोनों के बीच काफी दिनों से विवाद था।
बृहस्पतिवार को राहुल अपने भाई हरीश के साथ सोनू से पैसे लेने आया था। जहां इस बात को लेकर उनके बीच झगड़ा हो गया। दोनों भाइयों ने पहले उसकी पिटाई की और फिर चाकू मारकर वहां से फरार हो गए।