{"_id":"621a5c3d40e2d201093043fd","slug":"delhi-metro-operation-closed-from-rajiv-chowk-to-kashmiri-gate-on-sunda-train-not-run-from-university-to-central-secretariat","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : आज राजीव चौक से कश्मीरी गेट तक बंद रहेगी मेट्रो, विश्वविद्यालय से सचिवालय के लिए भी नहीं मिलेगी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : आज राजीव चौक से कश्मीरी गेट तक बंद रहेगी मेट्रो, विश्वविद्यालय से सचिवालय के लिए भी नहीं मिलेगी ट्रेन
Sun, 27 Feb 2022 12:05 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 27 Feb 2022 12:05 AM IST
सार
दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर शनिवार को सुबह यात्रियों को यात्रा में देरी होने से परेशान होना पड़ा। इस रूट पर सुबह मेट्रो की धीमी रफ्तार के चलते लोगों को ऑफिस आने-जाने मे परेशानी हुई।
विज्ञापन
राजीव चौक मेट्रो स्टेशन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर शनिवार को सुबह यात्रियों को यात्रा में देरी होने से परेशान होना पड़ा। इस रूट पर सुबह मेट्रो की धीमी रफ्तार के चलते लोगों को ऑफिस आने-जाने मे परेशानी हुई। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की तरफ से इस बीच ट्विटर के जरिए लोगों को बताया गया कि येलो लाइन पर कश्मीरी गेट से पटेल चौक तक मेट्रो सेवा बाधित रहेगी और बाकी लाइनों पर सामान्य दिनों की तरह मेट्रो सेवा चलती रहेगी।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय से केंद्रीय सचिवालय के बीच तकनीकी खराबी के कारण मेट्रो का संचालन बंद है। इस कारण येलो लाइन पर मेट्रो का संचालन बाधित हो रहा है। शनिवार को येलो लाइन मेट्रो रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों ने बताया कि मेट्रो लंबे समय से रुकी हुई थी, इस कारण उन्हें परेशान होना पड़ा। लोग अपने ऑफिस देरी से पहुंचे। संजय सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय से कश्मीरी गेट के बीच वह करीब एक घंटे तक मेट्रो में फंसे रहे।
विज्ञापन
रविवार सुबह बाधित रहेगी येलो लाइन पर मेट्रो यात्रा
डीएमआरसी ने बताया है कि रविवार को मरम्मत कार्य के चलते सुबह कश्मीरी गेट से राजीव चौक तक मेट्रो सेवा बंद रहेगी, इस रूट पर चांदनी चौक, चावड़ी बाजार और नई दिल्ली स्टेशन बंद रहेंगे। रविवार को सुबह 6.30 बजे इन्हें सामान्य रूप से खोल दिया जाएगा। राजीव चौक से कश्मीरी गेट के बीच मेट्रो सेवा चालू रहेगी। फिर यात्रियों के पास वायलेट लाइन से केंद्रीय सचिवालय जाने की सुविधा होगी। येलो लाइन पर समयपुर बादली से कश्मीरी गेट और राजीव चौक से हुडा सिटी सेंटर तक मेट्रो सेवा मिलेगी।
विज्ञापन