फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: MCD screws on coaching centers, 20 seals so far

Delhi : कोचिंग सेंटरों पर नगर निगम का शिकंजा, अब तक 20 सील और 700 को भेजा गया नोटिस

Sat, 05 Aug 2023 03:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 05 Aug 2023 03:26 AM IST
सार

एमसीडी ने नियमों का पालन नहीं करने वाले कोचिंग सेंटरों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। उसने नोटिस देने की कार्रवाई तेज करने के साथ-साथ सीलिंग कार्रवाई भी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Delhi: MCD screws on coaching centers, 20 seals so far
mcd - फोटो : amar ujala

विस्तार

हाईकोर्ट के निर्देश के बाद कोचिंग सेंटर वालों में हड़कंप मचा हुआ है। एमसीडी ने नियमों का पालन नहीं करने वाले कोचिंग सेंटरों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। उसने नोटिस देने की कार्रवाई तेज करने के साथ-साथ सीलिंग कार्रवाई भी शुरू कर दी है। निगम बीते पांच दिन में करीब 20 कोचिंग सेंटर सील कर चुका है। इस कड़ी में एमसीडी नेे

विज्ञापन

शुक्रवार को भी कोचिंग सेंटर वालों के खिलाफ कार्रवाई की। वहीं कोचिंग सेंटर वाले भी उल्लंघन खत्म करने में लगे हुए है।

एमसीडी के अनुसार गत सोमवार से कोचिंग सेंटर वालों के खिलाफ कार्रवाई आरंभ की थी और शुक्रवार को भी उनके खिलाफ कार्रवाई जारी रखी। एमसीडी के भवन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को विभिन्न इलाकों में पांच कोचिंग सेंटर सील किए। वह अभी तक करीब सात सौ कोचिंग सेंटरों को नोटिस दे चुके है। हालांकि वह पुख्ता जानकारी देने सेे बच रहे है। उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह कोचिंग सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई तेज की जाएगी, क्योंकि उनको उल्लंघन खत्म करने के लिए दिए गए नोटिस की अवधि खत्म होने वाली है।
विज्ञापन


संपत्ति कर न देने पर मॉल स्थित एक संपत्ति सील
एमसीडी ने साकेत मॉल स्थित संपत्ति मेसर्स रिजव्यू कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड को सील किया। इस संपत्ति पर लगभग 4.34 करोड़ रुपये संपत्ति कर के तौर पर बकाया है। एमसीडी ने बकाया राशि का भुगतान करने के लिए पर्याप्त अवसर दिया, लेेकिन संपत्ति मालिक नेे 2006-07 से 2022-23 की अवधि का बकाया संपत्ति कर का भुगतान नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed