{"_id":"6456b9a02fa4c385b10a2d86","slug":"delhi-man-stabbed-young-man-to-death-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : बहन से थी दोस्ती इसलिए भाई ने युवक की चाकू से गोदकर कर दी हत्या, मुख्य आरोपी फरार, साथी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : बहन से थी दोस्ती इसलिए भाई ने युवक की चाकू से गोदकर कर दी हत्या, मुख्य आरोपी फरार, साथी गिरफ्तार
Sun, 07 May 2023 02:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 07 May 2023 02:03 AM IST
सार
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने साथी के साथ फरार हो गया। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीपुर के बख्तावरपुर इलाके में शुक्रवार देर रात पड़ोसी ने अपने साथी के साथ मिलकर एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने साथी के साथ फरार हो गया। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतक की आरोपी की बहन से दोस्ती थी, जिसे आरोपी पसंद नहीं कर रहा था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मुख्य आरोपी के एक साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
मृतक की शिनाख्त सौरव के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ बख्तावरपुर स्थित अर्जुन बस्ती में रहता था। वहीं आरोपी चिंटू भी इसी बस्ती में परिजनों के साथ रहता था। पुलिस को शुक्रवार रात 11.20 बजे अंबेडकर पार्क में युवक की चाकू मारकर हत्या करने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि सौरव के पेट और सीने में चाकू के चार-पांच वार किए गए थे। घटनास्थल पर ही चाकू पड़ा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और चाकू को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने मृतक के परिवार व आसपास के लोगों से पूछताछ की। पता चला कि वारदात को चिंटू ने अपने साथियों के साथ अंजाम दिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि सौरव की चिंटू की बहन से दोस्ती थी, जिसका चिंटू और उसके परिवार वाले विरोध करते थे। चिंटू ने कई बार सौरव को अपनी बहन से मिलने जुलने से रोका था। इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ था, लेकिन सौरव ने उसकी बातों को अनसुना कर दिया था। लोगों ने बताया कि करीब 15 दिन पहले भी उनके बीच झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
जांच में पता चला कि शुक्रवार रात चिंटू ने अपने एक साथी और सौरव के साथ शराब पी और फिर उनके बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान चिंटू सौरव पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर फरार हो गया। शनिवार सुबह चिंटू के एक साथी को पुलिस ने इलाके से हिरासत में ले लिया है और चिंटू की तलाश में दबिश दे रही है।