{"_id":"604a098e8ebc3e59100852f6","slug":"delhi-man-reach-dubai-on-fake-visa-intelligence-agencies-send-him-back","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी वीजा पर यात्री पहुंचा दुबई, सुरक्षा एजेंसियों ने वापस भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी वीजा पर यात्री पहुंचा दुबई, सुरक्षा एजेंसियों ने वापस भेजा
Thu, 11 Mar 2021 05:44 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 11 Mar 2021 05:44 PM IST
सार
- दिल्ली एयरपोर्ट पुलिस ने दर्ज किया फर्जीवाड़े का मामला
- यात्री को किया गिरफ्तार, फर्जी वीजा मुहैया करवाने की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा दिल्ली
- फोटो : NewDelhiAirPort
विस्तार
फर्जी वीजा लेकर दुबई पहुंचे एक यात्री के खिलाफ दिल्ली एयरपोर्ट पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। फर्जीवाड़ा का पता चलने पर दुबई की सुरक्षा एजेंसियों ने यात्री को वहां से डिपोर्ट कर दिया। उसके वीजा पर मलेशिया का फर्जी वीजा स्टीकर लगा था। पुलिस यात्री से पूछताछ कर इस फर्जीवाड़ा में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक गिरफ्तार यात्री की पहचान गांव रुकुनपुरा, जिला बलिया, उत्तर प्रदेश निवासी गणेश प्रजापति के रूप में हुई है। मंगलवार रात गणेश प्रजापति नाम का यात्री दुबई से दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर पहुंचा।
विज्ञापन
कागजात की जांच में पाया गया कि 7 मार्च को यात्री पर्यटक वीजा पर संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा कर रहा था, हालांकि दुबई इंटरनेशल एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन क्लीयरेंस के दौरान अधिकारियों ने पाया कि यात्री एक नकली मलेशियाई स्टीकर वीजा को अपने पासपोर्ट पर लगा रखा था, जिसकी अवधि 30 दिनों के लिए वैध है।
विज्ञापन
फर्जीवाड़ा का पता चलते ही यात्री को संयुक्त अरब अमीरात में प्रवेश करने से मना कर दिया गया और भारत वापस भेज दिया। पूछताछ में यात्री ने बताया कि वह 12वीं तक पढ़ाई की है और उत्तर प्रदेश में मजदूरी करता है। पुलिस उसको फर्जी वीजा मुहैया करवाने की तलाश कर रही है।