फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi liquor scam ED arrested liquor baron

दिल्ली शराब घोटाला: ED ने शराब कारोबारी को किया गिरफ्तार, आबकारी नीति बनाने में अमनदीप की थी बड़ी भूमिका

Thu, 02 Mar 2023 04:16 PM IST
Digvijay Singh पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 02 Mar 2023 04:16 PM IST
सार

 सीबीआई की ओर से दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, आम आदमी पार्टी (आप) के पदाधिकारी विजय नायर, मनोज राय, अमनदीप ढल और समीर महेंद्रू वर्ष 2021-22 के लिए दिल्ली सरकार की आबकारी नीति बनाने और उसे लागू करने में सक्रिय रूप से शामिल थे।

विज्ञापन
Delhi liquor scam ED arrested liquor baron
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय ने शराब व्यवसायी एवं ब्रिंडको सेल्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अमनदीप ढल को दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ढल को पूछताछ के बाद बुधवार रात धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत हिरासत में ले लिया गया था। अधिकारियों के मुताबिक, ढल को बृहस्पतिवार को एक स्थानीय अदालत में पेश किए जाने की संभावना है, जहां ईडी उनकी हिरासत की मांग करेगी।

विज्ञापन

 


केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की ओर से दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, आम आदमी पार्टी (आप) के पदाधिकारी विजय नायर, मनोज राय, अमनदीप ढल और समीर महेंद्रू वर्ष 2021-22 के लिए दिल्ली सरकार की आबकारी नीति बनाने और उसे लागू करने में सक्रिय रूप से शामिल थे।

विज्ञापन

 

सीबीआई द्वारा इस संबंध में केस दर्ज किए जाने के बाद बड़ी मात्रा में रुपयों के लेनदेन का मामला सामने आया था। इसके बाद ईडी भी मामले की जांच में उतर आई। हालांकि ईडी केवल इस घोटाले में रुपये के प्रवाह की जांच कर रही है। इस मामले में ईडी ने अब तक दो चार्जशीट दायर किया है। वहीं इसी मामले में अब तक कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ईडी के अधिकारियों के मुताबिक ढल को आज स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा। जहां से उन्हें कस्टडी रिमांड लेने का प्रयास किया जाएगा।  अधिकारियों के मुताबिक सीबीआई ने अपने प्राथमिकी में लिखा है कि आम आदमी पार्टी (आप) के पदाधिकारी विजय नायर, मनोज राय, अमनदीप ढल और समीर महेंद्रू वर्ष 2021-22 के लिए दिल्ली सरकार की आबकारी नीति बनाने और उसे लागू करने में सक्रिय रूप से शामिल थे। ईडी का धन शोधन मामला भी सीबीआई की इसी प्राथमिकी के आधार पर है। इसी मामले में बीते रविवार को सीबीआई ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed