{"_id":"619048a57057cc4a71056be6","slug":"delhi-licenses-of-different-modes-will-be-merged-sellers-will-be-able-to-sell-domestic-and-foreign-brands-on-one-license","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: शराब के विभिन्न लाइसेंस का विलय होगा, एक पर ही बेच सकेंगे देशी व विदेशी ब्रांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: शराब के विभिन्न लाइसेंस का विलय होगा, एक पर ही बेच सकेंगे देशी व विदेशी ब्रांड
Sun, 14 Nov 2021 04:54 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sun, 14 Nov 2021 04:54 AM IST
सार
17 नवंबर से नई आबकारी नीति की वजह से शराब के ठेकों पर लंबी-लंबी कतारे लगने लगी है। साथ ही स्टॉक की भी कमी देखने को मिल रही है। शराब की बिक्री व कमी की मुख्य वजह यह भी बताई जा रही है कि 17 नवंबर के बाद शराब महंगी होगी।
विज्ञापन
शराब की दुकान
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नई आबकारी नीति को लागू करने के क्रम में दिल्ली सरकार ने चार अलग-अलग तरह के लाइसेंसों का विलय कर दिया है। इससे शराब का सेवन करने वालों को भी एक ही जगह भारतीय व विदेशी ब्रांड मिलेगा और लाइसेंस लेने वाले भी एक लाइसेंस के तहत ही कई तरह की शराब की बिक्री कर सकेंगे।
विज्ञापन
आबकारी आयुक्त द्वारा जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि मौजूदा एल-17, एल-17 एफ, एल-18, एल-18 एफ लाइसेंस को एल-17 लाइसेंस में जोड़ा जाएगा। रु-17 लाइसेंस रेस्तरां में भारतीय शराब की बिक्री के लिए थ्ज्ञा और रु-17 एफ विदेशी शराब की बिक्री के लिए। अब इन सभी तरीके के शराब के लाइसेंस को एकीकृत किया गया है। आबकारी विभाग के इस कदम से लाइसेंस लेने वालों को कागजी कार्रवाई में कमी आएगी और व्यापार करने में आसानी होगी।
विज्ञापन
अधिसूचना में कहा गया है कि एल-17 लाइसेंस का वार्षिक लाइसेंस शुल्क 1000 वर्ग फुट तक के रेस्तरां के लिए 5 लाख रुपये होगा। इसके अलावा 1001 से 2500 वर्ग फुट के दुकान के लिए 15 लाख रुपये और 2500 वर्ग फुट से ऊपर के लिए 25 लाख रुपये होगा। एल-17 लाइसेंसधारी भारतीय या विदेशी शराब परोस सकेगा। रेस्तरां में अगर कोई चाहे तो उसे पूरी बोतल भी दी जाएगी। हालांकि बोतल रेस्तरां परिसर से बाहर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। रेस्तरा में लाइव संगीत, बैंड, डीजे, कराओके, गायन और नृत्य को भी शामिल किया गया हैं।
विज्ञापन
उधर, 17 नवंबर से नई आबकारी नीति की वजह से शराब के ठेकों पर लंबी-लंबी कतारे लगने लगी है। साथ ही स्टॉक की भी कमी देखने को मिल रही है। शराब की बिक्री व कमी की मुख्य वजह यह भी बताई जा रही है कि 17 नवंबर के बाद शराब महंगी होगी। लिहाजा खरीदार भी शराब खरीदने में जुटे है तो वहीं सरकारी दुकानदार अपने-अपने स्टॉक को खत्म करने में।