फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi LG VK Saxena, CM Kejriwal meeting today to take stock of preparations for G-20

Delhi : G-20 की तैयारियों को लेकर दिल्ली के उप राज्यपाल सक्सेना की अध्यक्षता में बैठक आज, शामिल होंगे केजरीवाल

Wed, 14 Dec 2022 06:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 14 Dec 2022 06:21 AM IST
सार

दिल्ली के उप-राज्यपाल वीके सक्सेना और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल G-20 सम्मेलन की तैयारियों को लेकर आज एक बैठक की अध्यक्षता करने वाले हैं।  

विज्ञापन
Delhi LG VK Saxena, CM Kejriwal meeting today to take stock of preparations for G-20
उपराज्यपाल वीके सक्सेना और अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले होने वाली बैठकों की तैयारी की समीक्षा के लिए बुधवार को एलजी की अध्यक्षता में बैठक होगी। बैठक में उपराज्यपाल के साथ मुख्यमंत्री समेत दिल्ली के मंत्री भी शामिल होंगे। एलजी की अगुवाई में सड़कों के नवीनीकरण, खासतौर पर आईजीआई एयरपोर्ट, रिंग रोड और रेडियल सड़कें, यमुना बैंक पर बांसेरा की स्थापना के साथ साथ नजफगढ़ नाला, असोला भाटी माइंस और रोशन आरा उद्यान सहित जल निकायों का कायाकल्प शामिल है।

विज्ञापन


यह पहला मौका होगा जब मुख्यमंत्री और आप सरकार जी-20 शिखर सम्मेलन के संबंध में होने वाली बैठक में शामिल होंगे। बैठक एलजी कार्यालय में दिन में 11 बजे होगी। भारत ने आधिकारिक तौर पर 1 दिसंबर को G-20 की अध्यक्षता ग्रहण की थी और भारतीय अध्यक्षता की थीम 'वसुधैव कुटुम्बकम - एक पृथ्वी, एक परिवार,एक भविष्य ' के रूप में पहले ही सामने आ गई थी। यह दुनिया के सामने आने वाली तत्काल वैश्विक चुनौतियों का सामूहिक रूप से जवाब देने के भारत के आदर्श वाक्य को दर्शाता है।
विज्ञापन


सम्मेलन के मद्देनजर एलजी कार्यालय की ओर से शहर की साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण के लिहाज से कई कार्यक्रमों को अंजाम दिया जा रहा है। इन कार्यक्रमों के तहत ही कई सड़कों को चमकाया जाना है। जल-संसाधनों को भी दुरुस्त किया जाएगा। यह बैठक पिछले सप्ताह सभी राज्यपालों, उपराज्यपालों और मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री की बैठक के मद्देनजर हो रही है। पीएम ने उस बैठक में सभी से अंतर्राष्ट्रीय आयोजन को सफल बनाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने का आग्रह किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले 9 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की G-20 अध्यक्षता से संबंधित पहलुओं पर चर्चा करने के लिए वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये राज्यों के राज्यपालों और मुख्यमंत्रियों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपालों के साथ बैठक की थी। प्रधानमंत्री ने कहा था कि भारत की G-20 अध्यक्षता पूरे देश की है और यह देश की ताकत दिखाने का एक अनूठा अवसर है। प्रधानमंत्री ने टीमवर्क के महत्व पर जोर दिया और विभिन्न आयोजनों में राज्यों व केद्रशासित प्रदेशों के सहयोग की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed