{"_id":"626691662f28da583018e42b","slug":"delhi-lawyers-protest-in-karkardooma-court-alleging-beating-of-partner-scuffle-with-policemen","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: कड़कड़डूमा कोर्ट में वकीलों ने साथी को पीटने का आरोप लगा किया प्रदर्शन, पुलिसकर्मियों से हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: कड़कड़डूमा कोर्ट में वकीलों ने साथी को पीटने का आरोप लगा किया प्रदर्शन, पुलिसकर्मियों से हाथापाई
Mon, 25 Apr 2022 05:48 PM IST
अनुराग सक्सेना
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 25 Apr 2022 05:48 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि सुबह लगभग 10.30 बजे कुछ वकीलों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई करनी शुरू कर दी। वकीलों का आरोप था कि रविवार को नीरज नाम के एक वकील को नंद नगरी पुलिस थाने में एसआई सचिन डांगी पीटा है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस
- फोटो : delhipolice.nic.in
विस्तार
दिल्ली स्थित कड़कड़डूमा कोर्ट में सोमवार को सुबह कुछ वकीलों ने परिसर में ही प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि उनके एक साथी को नंद नगरी पुलिस थाने के एसआई सचिन डांगी ने पीटा है। इस दौरान वकीलों ने पुलिसकर्मियों के साथ-हाथापाई भी कर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि सुबह लगभग 10.30 बजे कुछ वकीलों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई करनी शुरू कर दी। वकीलों का आरोप था कि रविवार को नीरज नाम के एक वकील को नंद नगरी पुलिस थाने में एसआई सचिन डांगी पीटा है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि कुछ देर विरोध प्रदर्शन, नारेबाजी और हंगामे के बाद उनहोंने पुलिसकर्मियों से हाथापाई शुरू कर दी। स्थानीय कड़कड़डूमा पुलिस पार्टी ने बीच-बचाव किया। प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा गया। विवाद को सुलझाने के लिए शाहदरा बार एसोसिएशन के साथ बैठक की गई है।