फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Knife stabbing again in the crime capital

Delhi : 'अपराध की राजधानी' में फिर हुई चाकूबाजी, बवाना में युवक की मौत, सागरपुर में घायल

Fri, 03 Mar 2023 01:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 03 Mar 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन

बवाना इलाके में मंगलवार रात कॉस्मेटिक सामान बनाने वाली एक फैक्टरी में काम करने वाले युवक की चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उसे फैक्टरी से बाहर बुलाकर वारदात को अंजाम दिया। शुरुआती जांच में पता चला है कि रंजिश की वजह से युवक पर हमला किया गया है। सीसीटीवी कैमरे की जांच के बाद पुलिस ने वारदात में शामिल तीन हमलावरों की पहचान करने का दावा किया है। मामला दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। मृत युवक की शिनाख्त करण (19) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


वह अपने परिजनों के साथ जेजे कालोनी में रहता था और सेक्टर 4 बवाना स्थित शमा कास्मेटिक फैक्टरी में काम करता था। मंगलवार रात 8.30 बजे पुलिस को महर्षि वाल्मीकि अस्पताल से एक युवक की चाकू मारकर हत्या करने की सूचना मिली। अस्पताल पहुंचने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर लिया।
विज्ञापन


छानबीन में पुलिस को पता चला कि हमलावरों ने करण के गर्दन, सीना और पैर पर चाकू से हमला किया है।घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने कर्मचारियों से पूछताछ की तो करण के साथ काम करने वाले एक हेल्पर ने बताया कि 8.15 बजे वह फैक्टरी से बाहर आया था। उसने गाली गलौज और हल्ला सुनकर उधर देखा। करण को तीन चार लड़कों ने घेर रखा था और एक युवक उसपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे बुरी तरह घायल करने के बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। उसके वाद वह भाग कर फैक्टरी गया और वहां से लोगों को बुलाकर लाया और घायल करण को अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फैक्टरी के गार्ड ने बताया कि एक लड़का करण को बुलाने आया था। करण फैक्टरी से बाहर आया तो लड़का उसे अपने साथ ले गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी जांच के दौरान तीन हमलावरों को फैक्टरी की तरफ आते देखा गया है। इनकी पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

बाइक हटाने के विवाद में युवक को चाकू से गोदा
उधर, सागरपुर इलाके में रास्ते से बाइक हटाने के विवाद में हमलावरों ने एक युवक को चाकू से गोद दिया। युवक का पास के अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के समय पीड़ित अपने दोस्तों के साथ एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस आ रहा था। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घायल युवक की पहचान कृष्ण के रूप में हुई है।

वह अपने पिता धनपाल सिंह और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गीतांजलि पार्क में रहता है। मंगलवार रात 11.30 बजे पुलिस को शिवपुरी गली नंबर छह में झगड़ा और मारपीट की सूचना मिली। मौके पर पुलिस को कोई नहीं मिला। आस पास पूछताछ करने पर पता चला कि झगड़े के दौरान एक युवक पर चाकू से हमला किया गया है, जिसे उसके दोस्त अस्पताल लेकर गए हैं।

अस्पताल में घायल की पहचान कृष्ण के रूप में हुई। उसने बताया कि मंगलवार शाम वह अपने चार दोस्तों प्रतीक, सिद्धार्थ, ऋषि और रोहित के साथ अपने दोस्त प्रिंस की शादी समारोह में शामिल होने गया था। रात में सभी बारात घर से वापस लौट रहे थे। शिवपुरी गली नंबर छह के पास कुछ लड़के बीच सड़क पर अपनी बाइक खड़ी कर खड़े थे।


उसने बाइक हटाने को कहा तो वे बहस करने लगे। उसके बाद सभी मारपीट करने लगे। इस दौरान सौरव नाम के युवक ने उसपर चाकू से हमला कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अगले दिन आरोपी गीतांजलि पार्क निवासी सौरव सिंह, शिवपुरी निवासी जितेंद्र और सूरज को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू और दो बाइक बरामद कर ली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed