फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi : Kejriwal said no action is taken against the BJP in corruption

Delhi : केजरीवाल ने कहा- भ्रष्टाचार में भाजपाइयों पर नहीं होती कार्रवाई, 30 मार्च को लगेंगे देश भर में पोस्टर

Fri, 24 Mar 2023 05:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 24 Mar 2023 05:50 AM IST
सार

आम आदमी पार्टी ने शहीद दिवस पर बृहस्पतिवार को जंतर-मंतर पर सभा आयोजित कर ‘मोदी हटाओ, देश बचाओ’ अभियान की शुरुआत की। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि कर्नाटक में भाजपा के एक नेता के घर में रेड हो गई। उसके घर से आठ करोड़ रुपये और अगले ही दिन जमानत मिल गई।

विज्ञापन
Delhi : Kejriwal said no action is taken against the BJP in corruption
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा के लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में कोई कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने कहा कि इसी वजह से आज देश की सबसे बड़ी समस्या भ्रष्टाचार है।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी ने शहीद दिवस पर बृहस्पतिवार को जंतर-मंतर पर सभा आयोजित कर ‘मोदी हटाओ, देश बचाओ’ अभियान की शुरुआत की। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि कर्नाटक में भाजपा के एक नेता के घर में रेड हो गई। उसके घर से आठ करोड़ रुपये और अगले ही दिन जमानत मिल गई। मनीष सिसोदिया के घर, दफ्तर, बैंक लॉकर और गांव में तीन-तीन बार रेड हुई और कुछ भी नहीं मिला। इसके बाद भी आज तक जमानत नहीं हुई। सत्येंद्र जैन के घर में भी कई रेड हुईं और एक पैसा नहीं मिला, लेकिन आज तक जमानत नहीं मिली। 
विज्ञापन


इस दौरान आप ने ऐलान किया कि 30 मार्च को देश के कोने-कोने में ‘मोदी हटाओ, देश बचाओ’ के पोस्टर लगाए जाएंगे। सभा में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने लोगों से पूछा कि क्या 21वीं सदी के भारत का निर्माण करने के लिए पढ़े-लिखे प्रधानमंत्री की जरूरत है। क्या एक कम पढ़े-लिखे प्रधानमंत्री 21वीं सदी के भारत का निर्माण कर सकते हैं। भारत के प्रधानमंत्री पढ़े-लिखे तो होने ही चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री को भ्रष्टाचार से परहेज नहीं है। वह कहते हैं कि खूब भ्रष्टाचार करो, लेकिन उनकी पार्टी में आकर करो, जबकि आज देश की सबसे बड़ी समस्या भ्रष्टाचार है। देश में बहुत ज्यादा भ्रष्टाचार हो गया है। प्रधानमंत्री ने लालकिले से खड़े होकर कहा था कि वे भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे। यह सुनकर जनता को बहुत अच्छा लगा। अगले ही दिन कांग्रेस के एक बड़े नेता के घर सीबीआई के छापे पड़े और बेहिसाब कैश मिला। अगले दिन वे नेता भाजपा में शामिल हो गए तो सारे केस बंद कर दिए गए। तृणमूल कांग्रेस के एक बड़े नेता के घर ईडी-सीबीआई के छापे पड़े और बेहिसाब कैश मिला। बाद में उसने भी भाजपा की सदस्यता ले ली और सारे केस बंद कर दिए गए। 

ठीक से सोएं प्रधानमंत्री
केजरीवाल ने कहा कि भाजपा वालों के अनुसार प्रधानमंत्री 18-18 घंटे काम करते हैं और मात्र तीन घंटे ही सोते है, जबकि तीन घंटे की नींद से काम नहीं चलता। एक व्यक्ति को कम से कम छह घंटे की नींद चाहिए होती है। इस कारण प्रधानमंत्री ठीक से सोया करें। नींद नहीं आती है तो गोली ले लिया करें और किसी अच्छे डॉक्टर को दिखा लें। अगर प्रधानमंत्री ठीक से नहीं सोएंगे तो सारा दिन चिड़चिड़े रहेंगे। उनको कभी हंसते हुए नहीं देखा गया है। वे सारा दिन चिड़़चिड़े और गुस्से में रहते हैं कि किसे जेल में डालूं।



देश में 75 साल बाद भी बुनियादी सुविधाओं का अभाव : मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि लोकतंत्र में लोगों का हक है कि वे ‘मोदी हटाओ, देश बचाओ’ कह सकते हैं। आज ही के दिन अंग्रेजों ने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी दी थी। उन्हें लगता था कि फांसी देने से सब कुछ खत्म हो जाएगा, लेकिन अंग्रेजों ने फांसी उनके शरीर को दी, विचारों को नहीं दे पाए। भगत सिंह को यकीन था कि देश को आजादी मिलेगी, लेकिन उन्हें चिंता थी कि आजादी के बाद यह देश किन हाथों में जाएगा। उनकी चिंता सही थी। आजादी के 75 साल बाद भी देश में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है।

भगत सिंह ने खूब पोस्टर चिपकाए थे
केजरीवाल ने कहा कि अंग्रेजों के समय भगत सिंह ने खूब पोस्टर चिपकाए थे, लेकिन एक भी एफआईआर नहीं हुई। भगत सिंह को क्या पता था कि 100 साल बाद एक प्रधानमंत्री पोस्टर चिपकाने पर 138 एफआईआर करा देगा। आज किसी महिला के साथ कुछ हो जाए तो उसे एफआईआर दर्ज कराने में नानी याद आ जाती है। चोरी-डकैती, छिनैती, मारपीट और हत्या हो जाए तो भी एफआईआर नहीं होती, लेकिन पोस्टर चिपकाने के जुर्म में छह लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया। प्रधानमंत्री को किस बात का इतना डर है कि वे इतने असुरक्षित हैं कि लोगों को पकड़-पकड़कर जेल में डाल रहे हैं। मुझे अपने खिलाफ पोस्टर लगने पर कोई आपत्ति नहीं है। भाजपा ने मेरे लिए पूरी दिल्ली में पोस्टर लगा दिए हैं। मेरी पुलिस से विनती है कि किसी को गिरफ्तार मत करना। पोस्टर लगाना जनता का हक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed