{"_id":"62724a7f2221613aec2ecd77","slug":"delhi-kejriwal-government-facing-water-crisis-with-heat-asked-for-water-from-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में जल संकट: केजरीवाल सरकार ने हरियाणा से मांगा पानी, यमुना में स्तर हुआ कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में जल संकट: केजरीवाल सरकार ने हरियाणा से मांगा पानी, यमुना में स्तर हुआ कम
Wed, 04 May 2022 03:17 PM IST
अनुराग सक्सेना
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Wed, 04 May 2022 03:17 PM IST
सार
एक अधिकारी ने बताया कि वजीराबाद तालाब में कम स्तर और सीएलसी में कम प्रवार के कारण चंद्रावल, वजीराबाद, हैदरपुर, नांगलोई और द्वारा समेत विभिन्न जल शोधन संयंत्रों (डब्ल्यूटीपी) की संचालन क्षमता कम हुई है।
विज्ञापन
दिल्ली में जल संकट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली भीषण गर्मी के बीच जल संकट में घिर गई है। यमुना में बहाव कम होने से वजीराबाद तालाब में जल स्तर खतरनाक रूप से कम हो रहा है। दिल्ली सरकार ने सप्ताहभर में दूसरी बार हरियाणा सिंचाई विभाग को पत्र लिखकर नदी में अतिरिक्त जल छोड़ने का आग्रह किया है जिससे राजधानी में जलापूर्ति निर्बाध रूप से हो सके।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि वजीराबाद बैराज में जलस्तर बुधवार सुबह 672.30 फीट के नाजुक स्तर पर कम हो गया है। सामान्य जलस्तर 674.5 फीट होता है। अधिकारी ने बताया, ''कैरियर लाइन कैनाल में भी पानी का प्रवाह 683 क्यूसेक से कम होकर 566 क्यूसेक रह गया है। जल उत्पादन भी प्रभावित हुआ है।''
विज्ञापन
हरियाणा दिल्ली को दो कैनाल- कैरियर लाइन्ड चैनल (सीएलसी) और दिल्ली सब-ब्रांच (डीएसबी) और यमुना के माध्यम से प्रतिदिन 61 करोड़ गैलन पानी की आपूर्ति करता है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि वजीराबाद तालाब में कम स्तर और सीएलसी में कम प्रवार के कारण चंद्रावल, वजीराबाद, हैदरपुर, नांगलोई और द्वारा समेत विभिन्न जल शोधन संयंत्रों (डब्ल्यूटीपी) की संचालन क्षमता कम हुई है।
विज्ञापन