{"_id":"62b34fd02e940b093d4a841f","slug":"delhi-initiative-of-iit-delhi-kanpur-and-bombay-internship-will-be-done-for-engineering-science-maths-students-of-ladakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: आईआईटी दिल्ली, कानपुर और बॉम्बे की पहल- लद्दाख के इंजीनियरिंग, साइंस, मैथ्स के छात्रों को करवाई जाएगी इंटर्नशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: आईआईटी दिल्ली, कानपुर और बॉम्बे की पहल- लद्दाख के इंजीनियरिंग, साइंस, मैथ्स के छात्रों को करवाई जाएगी इंटर्नशिप
Wed, 22 Jun 2022 10:52 PM IST
अनुराग सक्सेना
सीमा शर्मा, नई दिल्ली
सीमा शर्मा, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Wed, 22 Jun 2022 10:52 PM IST
सार
आईआईटी इन कोर्स के छात्रों के लिए इंटर्नशिप करवाएगा। इसके अलावा एमटेक में दाखिला दिया जाएगा। बीटेक, बीई, बीएससी व एमएससी पासआउट छात्र एमटेक प्रोग्राम में दाखिले के लिए 30 जून तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
आईआईटी दिल्ली
- फोटो : Social Media
विस्तार
जम्मू-कश्मीर से अलग हुए केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के छात्रों को उच्च शिक्षा से लेकर रोजगार से जोड़ने में आईआईटी मदद करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा-निर्देशों के तहत लद्दाख के स्नातक प्रोग्राम के इंजीनियरिंग, साइंस और मैथ्स कोर्स के छात्रों को आगे बढ़ाने के लिए देश के शीर्ष तीन आईआईटी (दिल्ली, कानपुर और बॉम्बे) को इसकी जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
आईआईटी इन कोर्स के छात्रों के लिए इंटर्नशिप करवाएगा। इसके अलावा एमटेक में दाखिला दिया जाएगा। बीटेक, बीई, बीएससी व एमएससी पासआउट छात्र एमटेक प्रोग्राम में दाखिले के लिए 30 जून तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
आईआईटी के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, लद्दाख के कॉलेजों में स्नातक प्रोग्राम की पढ़ाई कर इंजीनियरिंग, मैथ्स और साइंस कोर्स के छात्रों को आईआईटी तीन योजनाओं में लाभ देगा। इंटर्नशिप में शॉर्टटर्म इंटर्नशिप (डेढ़ से दो महीने) और लॉग टर्म इंटर्नशिप (छह महीने) की होगी। स्नातक के साथ लद्दाख के पॉलिटेक्निक में डिप्लोमा कर रहे छात्र भी इस इंटर्नशिप में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
शॉर्टटर्म इंटर्नशिप में आवेदन के लिए 500 रुपये फीस लगेगी और 15,000 की स्कॉलरशिप मिलेगी। जबकि छह महीने की इंटर्नशिप के लिए 5,000 रुपये की फीस और 50,000 रुपये की स्कॉलरशिप मिलेगी। इसके अलावा एमटेक प्रोग्राम लद्दाख के छात्रों के लिए आईआईटी की प्रायोजक योजना है। इसलिए उन्हें कोई आवेदन फीस नहीं देनी होगी। लेकिन छात्रों को हर महीने 25,000 रुपये महीना स्कॉलरशिप मिलेगी। ऑनलाइन आवेदन के साथ लद्दाख के कॉलेज में पढ़ रहे छात्रों को एनओसी देनी होगी।