{"_id":"61ad71d0545f743d7a296514","slug":"delhi-if-the-demands-of-guest-teachers-are-not-met-they-will-protest-again-memorandum-submitted-in-the-name-of-cm","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: अतिथि शिक्षकों ने कहा- मांगे नहीं हुईं पूरी तो फिर करेंगे प्रदर्शन, सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: अतिथि शिक्षकों ने कहा- मांगे नहीं हुईं पूरी तो फिर करेंगे प्रदर्शन, सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
Mon, 06 Dec 2021 07:45 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 06 Dec 2021 07:45 AM IST
सार
मुख्यमंत्री से मुलाकात न होने पर निराश शिक्षकों को मायूस लौटना पड़ा। हालांकि इस दौरान पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के पहुंचने से शिक्षकों का जोश और बढ़ गया और सरकार से इसके लिए नई नीति लागू करने की मांग की गई ताकि अतिथि शिक्षकों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
सीएम आवास पर प्रदर्शन करते अतिथि शिक्षक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अतिथि शिक्षकों को पक्का करने सहित दूसरी मांगों के समर्थन में सैकड़ों स्कूली शिक्षकों ने मुख्यमंत्री निवास के बाद प्रदर्शन किया। इस दौरान अपनी मांगों के समर्थन में ज्ञापन भी मुख्यमंत्री के नाम सौंपा।
विज्ञापन
ऑल इंडिया गेस्ट टीचर्स एसोसिएशन अध्यक्ष अरुण डेढ़ा ने कहा कि पिछले दिनों दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब दौरे के दौरान वहां के अस्थायी शिक्षकों को पक्का करने को बहुत छोटा काम बता रहे थे। दिल्ली के 22,000 हजार से ज्यादा अतिथि शिक्षकों से किए वादे को सरकार सात साल बाद भी पूरा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पिछले 10 साल से भी ज्यादा से अतिथि शिक्षक सेवाएं दे रहे हैं। 2014 में अतिथि शिक्षकों को पक्का करने का वादा किया गया था, मगर शिक्षक फिर राजनीतिक वादे का शिकार हो गए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री से मुलाकात न होने पर निराश शिक्षकों को मायूस लौटना पड़ा। हालांकि इस दौरान पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के पहुंचने से शिक्षकों का जोश और बढ़ गया और सरकार से इसके लिए नई नीति लागू करने की मांग की गई ताकि अतिथि शिक्षकों को राहत मिल सके। मीडिया प्रभारी शोएब राणा ने कहा कि अतिथि शिक्षकों को पक्का करने और समान कार्य समान वेतन की मांगे अगर पूरी नहीं हुईं तो जल्द ही अतिथि शिक्षक फिर प्रदर्शन करेंगे।
नीट के अंकों के आधार पर मिलेगा दाखिला
गुरू गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय(आईपीयू) की ओर से सात दिसंबर से मेडिकल पाठयक्रमों की ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू होगी। इसके तहत एमबीबीएस, बीएचएमएस, बीएमएएस और बीएससी नर्सिंग के लिए काउंसलिंग की जाएगी। इन पाठ्यक्रमों में नीट के अंकों के आधार पर दाखिला होगा। छात्र अधिक जानकारी के लिए आईपीयू की वेबसाइट देख सकते हैं।