फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi holi playing strictly prohibited on public places, traffic police will take strict action against rule violators Commissioner orders rules implementation

दिल्ली में सार्वजनिक स्थान पर होली खेलने पर पाबंदी, ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करना पड़ेगा भारी

Sun, 28 Mar 2021 05:25 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sun, 28 Mar 2021 05:25 PM IST
सार

- दिल्ली पुलिस भीड़ जमा कर होली खेलने वालों पर करेगी सख्त कार्रवाई
- पुलिस ने लोगों से घर में परिवार के सदस्यों के साथ होली खेलने की अपील की
- ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए भारी संख्या में तैनात रहेंगे यातायात पुलिस के जवान
- पुलिस अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि होली और शब-ए-बारात पर न जुटे भीड़, लोगों से घरों में अपनों के बीच त्योहार अपील
- शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ली मीटिंग, दिल्ली पुलिस के सभी वरिष्ठ अधिकारी इस मौके पर रहे मौजूद

विज्ञापन
Delhi holi playing strictly prohibited on public places, traffic police will take strict action against rule violators Commissioner orders rules implementation
होली (फाइल फोटो) - फोटो : iStock

विस्तार

दिल्ली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर होली खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह निर्णय दिल्ली में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए लिया गया है। लोगों से त्योहार को लेकर बेहद सतर्क रहने की अपील की गई है। लोगों को बाहर जाकर होली खेलने की इजाजत नहीं होगी। इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता चिन्मय बिस्वाल ने बताया कि दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने एक आदेश जारी किया है जिसके तहत किसी भी सार्वजनिक स्थान, पार्क बाजार या धार्मिक स्थान पर भीड़ एकत्र करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस आदेश के तहत दिल्ली पुलिस कोविड नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इसके साथ ही पहले जिस तरह से लोग सार्वजनिक स्थानों पर जमा होकर होली खेलते थे उसपर पाबंदी लगा दी गई है। अब लोग बाहर निकलकर होली नहीं खेल सकते हैं। ऐसा करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने राजधानी में रह रहे लोगों से अपील की है कि वह अपने घर में ही परिवार के सदस्यों के साथ होली खेल सकते हैं। किसी को भी बाहर निकलकर भीड़ जमा करने और होली खेलने की इजाजत नहीं होगी।

होली पर दिल्ली की सड़कों पर सुरक्षा रहेगी सख्त

देशभर में सोमवार को होली का त्योहार मनाया जाएगा। राजधानी दिल्ली में जिस तरह से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं उसे ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस ने न केवल सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं बल्कि कोविड नियमों का पालन करवाएगी। इसके लिए सोमवार को बड़ी संख्या में ट्रैफिक पुलिस के जवान सड़कों पर तैनात रहेंगे।

ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त आयुक्त मीनू चौधरी ने बताया कि सोमवार को होली के मद्देनजर ट्रैफिक नियमों का पालन करवाने के लिए बड़ी संख्या में यातायात पुलिस के जवान सड़कों पर तैनात रहेंगे। उनकी नजर शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों, तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने वालों, आरी तिरछी गाड़ी चलाने वालों, खतरनाक ढंग से गाड़ी चलाने वालों, लालबत्ती की अनदेखी करने वालों, तीन सवारियों के साथ घूमने वालों नाबालिगों द्वारा गाड़ी चलाने, बिना हेलमेट के बाइक चलाने एवं दोपहिया पर स्टंट करने वालों पर रहेगी। 

इसके लिए दिल्ली के विभिन्न इंटरसेक्शन पर खास तौर से स्पेशल टीमें तैनात की जाएगी। स्पेशल टीम में ट्रैफिक पुलिस, पीसीआर और स्थानीय पुलिस के जवान शामिल होंगे। तेज गति से वाहन चलाने वालों की जांच के लिए रडार गन रखे जाएंगे।

तीन महीने के लिए लाइसेंस होगा निलंबित
संयुक्त आयुक्त मीनू चौधरी ने बताया कि नियम तोडने वालों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी कमेटी द्वारा तय नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत शराब पीकर गाड़ी चलाने, रेड लाइट जंप करने, गाड़ी चलाने के दौरान मोबाइल इस्तेमाल करने, खतरनाक ढंग से गाड़ी चलाने और तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते पकड़े जाने पर वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया जाएगा। ऐसे मामलों में वाहन चालकों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया जा सकता है। अगर कोई नाबालिग गाड़ी चलाता हुआ मिलता है तो उसके परिजनों या गाड़ी के मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

दिल्ली पुलिस आयुक्त की क्राइम रिव्यू मीटिंग...

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच होली और अन्य त्योहारों पर लॉ एंड ऑर्ड की स्थिति को लेकर दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये रिव्यू मीटिंग की। इस दौरान आयुक्त ने कोरोना से बचाव के लिए दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करवाए जाने की बात की।

इसके साथ सीपी ने आदेश दिया कि कोरोना से बचाव के लिए दिशा-निदेशों का पालन करवाते हुए जवान खुद की सुरक्षा भी सुनिश्चित करें। आयुक्त ने मीटिंग के दौरान जवानों को ज्यादा से ज्यादा सड़कों पर रहने के आदेश दिए। होली और शब-ए-बारात पर लोगों से भीड़ न जुटाकर अपने अपनों के बीच घरों में ही त्योहार मनाने की अपील की।

दिल्ली पुलिस आयुक्त ने कहा कि दिल्ली आबदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कोविड-19 को लेकर जो दिशा-निर्देश जारी किए हुए हैं, उनका हर हाल में पालन करवाना है। ऐसे नाजुक समय में अन्य एजेंसियों के साथ पुलिस को भी सतर्क रहने की जरूरत है। सार्वजनिक स्थान, ग्राउंड, पार्क, मार्केट और धार्मिक स्थानों पर भीड़ जुटाने पर फिलहाल पाबंदी लगी हुई है।

ऐसे में लोग अपने व अपने परिवार की सुरक्षा के लिए दिशा-निर्देशों का पालन करें। मीटिंग के दौरान ड्रग्स की तस्करी, जुआ खेलने वालों और संगठित अपराध करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए। इसके अलावा महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध, अपहरण, पॉक्सो के मामलों पर कड़ी नजर रखने की बात की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed