फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi High Court Son of Max Group founder sentenced to three months in jail

Delhi High Court: मैक्स ग्रुप के संस्थापक के बेटे को तीन महीने जेल की सजा, लुकआउट सर्कुलर जारी

Thu, 13 Jul 2023 09:02 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 13 Jul 2023 09:02 AM IST
सार

दिल्ली हाईकोर्ट ने मैक्स ग्रुप समूह के संस्थापक और अध्यक्ष अनलजीत सिंह के बेटे वीर सिंह को अदालत की अवमानना के मामले में तीन महीने के साधारण कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही, उन पर दो हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

विज्ञापन
Delhi High Court Son of Max Group founder sentenced to three months in jail
दिल्ली हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जस्टिस सुरेश कुमार कैत और जस्टिस नीना बंसल कृष्णा की खंडपीठ ने स्थानीय एसएचओ को सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट और लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी करने का भी आदेश दिया। पीठ ने कहा, सिंह के वकील की दलीलों से स्पष्ट है कि वह आदेशों का पालन कर या सजा पर ध्यान देकर अवमानना को दूर करने के लिए तैयार नहीं हैं। ऐसे में उसे तीन महीने के साधारण कारावास व दो हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई जाती है। पीठ सिंह की पत्नी किनरी धीर (सिंह ने उनसे शादी करने से इन्कार किया है) द्वारा उनके खिलाफ अदालत की अवमानना की कार्यवाही शुरू करने के लिए दायर याचिका पर विचार कर रही थी।

विज्ञापन


पत्नी को गुजारा भत्ता देने के आदेश का नहीं किया अनुपालन : एक जून, 2023 को सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कार्यवाही में शामिल हुए और अदालत को वचन दिया कि वह धीर को गुजारा भत्ता देना जारी रखेंगे और मई का गुजारा भत्ता 24 घंटे में हस्तांतरित कर दिया जाएगा। वहीं, धीर ने कहा कि आदेश का अनुपालन नहीं हुआ। सिंह के वकील ने भी इसे माना। 
विज्ञापन


हालांकि, वकील ने कहा कि अवमानना याचिका सुनवाई योग्य नहीं है। जब अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख पर शारीरिक रूप से उपस्थित होने का आदेश दिया, तो सिंह के वकील ने कहा कि उनका मुवक्किल भारत में नहीं है इसलिए, पेश नहीं हो सकता। इसके बाद पीठ ने सजा का एलान किया। अवमानना याचिका पर अगली सुनवाई 19 जुलाई को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed