फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi government writes letter to dr reddy lab for 67 lakh dose of sputnik-v vaccine

उम्मीद: दिल्ली सरकार ने स्पूतनिक-वी टीके की 67 लाख खुराक के लिए डॉ. रेड्डी लैब को पत्र लिखा

Sun, 16 May 2021 04:57 AM IST
Vikas Kumar पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 16 May 2021 04:57 AM IST
सार

केजरीवाल ने कहा कि हमने 67-67 लाख खुराक कोविशील्ड और कोवाक्सीन की मांगी है और भारत में स्पूतनिक के डीलर डॉक्टर रेड्डी को इतनी संख्या में खुराक के लिए लिखा है। उन्होंने बताया कि अभी डॉ. रेड्डी के जवाब का इंतजार है।

विज्ञापन
delhi government writes letter to dr reddy lab for 67 lakh dose of sputnik-v vaccine
स्पुतनिक-वी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दिल्ली में कोविड-19 टीके की कमी के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार ने डॉ. रेड्डी लैब को रूस में विकसित कोविड-19 टीके स्पूतनिक-वी की 67 लाख खुराक की आपूर्ति करने के लिए लिखा है।

विज्ञापन


बता दें कि डॉ. रेड्डी ने शुक्रवार को स्पूतनिक-वी को देश में लांन्च किया। यह पहला विदेश निर्मित कोविड-19 टीका है जिसका इस्तेमाल देश में किया जा रहा है।
विज्ञापन


केजरीवाल की घोषणा उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया द्वारा पिछले सप्ताह किए गए दावे के बाद आई है। सिसोदिया ने कहा था कि कोवाक्सीन निर्माता भारत बायोटेक ने दिल्ली को अतिरिक्त खुराक देने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि हमने 67-67 लाख खुराक कोविशील्ड और कोवाक्सीन की मांगी है और भारत में स्पूतनिक के डीलर डॉक्टर रेड्डी को इतनी संख्या में खुराक के लिए लिखा है। उन्होंने बताया कि अभी डॉ. रेड्डी के जवाब का इंतजार है।




केजरीवाल ने कहा, ‘‘हमने उनसे (डॉ.रेड्डी) पूछा कि वे कितनी खुराक और कितने समय में उपलब्ध करा सकते हैं। अब तक उनकी तरफ से जवाब नहीं आया है।’’उन्होंने कहा कि कई देशों का अनुभव दिखाता है कि बड़े पैमाने पर टीकाकरण से कोरोना वायरस के संक्रमण को कम किया जा सकता है। सीएम ने उम्मीद जताई कि टीके की उपलब्धता बढ़ने के साथ देश में टीकाकरण अभियान गति पकड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed